आपका टूथब्रश दे सकता है आपको कई रोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहतमंद दांतों के लिए दिन में दो बार दांत साफ करो। दांतों की सेहत के लिए अगर आप अपने ब्रश का इस्तेमाल रोज दो बार करते हैं तो यह जानकारी आपके ही काम की है।
हाल में हुए शोध की मानें तो सामान्यतः एक टूथब्रश में एक करोड़ बैक्टीरिया होते हैं, जिनमें ई कोली और स्टाफोकोकस जैसे खतरनाक बैक्टीरिया शामिल हैं।
इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ मानचेस्टर के शोध में यह माना गया है कि बाथरूम में रखने के राण टूथब्रश में इतने काटूणु होते हैं।
क्या है उपाय
शोध के दौरान ऐसे कई उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई है जिनकी मदद से टूथब्रश से कीटाणु कम किए जा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में।
- हर तीन महीने में एक बार टूथब्रश बदलें।
- टूथब्रश को बाथरूम में न रखें।
- हो सके तो ब्रश को कवर वाले डिब्बे में रखें या कवर के हेड वाला ब्रश लें।
- इस्तेमाल करने के पांच मिनट पहले ब्रश को गुनगुने पानी में डुबोकर रखें। इससे कीटाणु भी हटेंगे और ब्रश मुलायम भी होगा।