{"_id":"f07e1a530001cdb0d703391ee6c2631e","slug":"symptoms-of-being-deaf-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":" कान में बजती है सीटी तो हो सकता है यह रोग ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
कान में बजती है सीटी तो हो सकता है यह रोग
Updated Tue, 13 Jan 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
यदि आपको फोन की आवाज या सामने वाले की बातचीत साफ सुनाई नहीं देती और कान में हमेशा सीटी बजने का अहसास होता है, तो इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। यह ‘एकॉस्टिक न्यूरोमा’ हो सकता है।
विज्ञापन
इसके बढ़ने से बहरेपन के साथ-साथ आपका चेहरा भी लकवाग्रस्त हो सकता है। दरअसल एकॉस्टिक न्यूरोमा एक ट्यूमर होता है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है। यह कैंसर नहीं होता। इससे सुनने की शक्ति भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
विज्ञापन
इसके लक्षण भी जल्दी सामने नहीं आते, जिससे समय रहते बीमारी का पता नहीं चल पाता है। दिमाग से निकलने वाली आठवीं क्रेनियल तंत्रिका कान के अंदरूनी हिस्से तक जाती है।
विज्ञापन
इस तंत्रिका पर बनने वाला ट्यूमर ही एकॉस्टिक न्यूरोमा कहलाता है। इसे बनने में कई साल भी लग जाते हैं। चलते-चलते लड़खड़ा जाना, थकान महसूस होने पर नजरअंदाज न करें। नहीं तो आप बहरेपन का शिकार हो सकते हैं।