{"_id":"591692aa4f1c1b1d6885295e","slug":"such-people-should-avoid-drinking-sugarcane-juice-it-can-effect-their-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मधुमेह रोगियों के लिए जहर है गन्ने का जूस, जानिए कैसे","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मधुमेह रोगियों के लिए जहर है गन्ने का जूस, जानिए कैसे
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 13 May 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
गन्ने का रस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पूरे दिन की थकान अगर आप भी एक गिलास गन्ने का रस पीकर मिटाते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। वैसे तो गन्ने का रस एक गुणकारी पेय है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही गन्ने का रस शरीर में खून के बहाव को भी ठीक रखता है।
कफ
अगर आप बलगम या खांसी से परेशान हैं तो आपको गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में कफ की समस्या और बढ़ जाएगी।
पेट से जुड़ी समस्या
अगर आपके पेट में कीड़े हैं या फिर आप पेट से जुड़ी किसी और परेशानी का सामना कर रहे हैं तो भी गन्ने का रस आपके लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमेह
गन्ने का रस शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाता है। अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो आपको भी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।
विज्ञापन
ज्यादा वजन वाले लोग
अगर आपका वजन ज्यादा है तो भी आपको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने के जूस में काफी मात्रा में कैलोरिज और शुगर होती है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह है।