फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीठे के शौक से जुड़ा है याद्दाश्त खोने का खतरा, वक्त रहते संभल जाएं

Fri, 12 May 2017 12:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 12 May 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Sweet Beverages are Harmful to your memory
मीठे पेय
अगर आपको बार-बार चीजें भूलने  की आदत हो रही है तो वक्त आ गया है कि आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। आज के दौर में जब हमें प्यास लगती है तो हम पानी की जगह मीठे पेय पदाथों को चुनते हैं। जो  हमारे लिए खतरा बनते जा रहे हैं। जी हां एक शोध में पता चला है कि मीठे पेय पदार्थ याददाश्त के लिए नुकसानदेह होते हैं।
Sweet Beverages are Harmful to your memory
मीठा पेय
इस शोध में बताया गया है कि मीठे पेय पदार्थो से स्ट्रोक और डिमेंशिया होने का खतरा बना रहता है। साथ ही ये मीठे पेय पदार्थ दिमाग की याददाश्त पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
Sweet Beverages are Harmful to your memory
मीठे पेय
इस शोध को दो पत्रिकाओं में प्रकाशित किया गया। जिसमें से एक  'अल्जाइमर्स एंड डिमेंशिया' नाम की पत्रिका में कहा गया है कि मीठे पेय पदार्थो का सेवन करने वालों में खराब स्मृति, दिमाग के आयतन में कमी और खास तौर से हिप्पोकैम्पस छोटा होता है। हिपोकैम्पस दिमाग का वह भाग होता है जो सीखने और स्मृति के लिए जिम्मेदार होता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sweet Beverages are Harmful to your memory
मीठे पेय
जबकि इस शोध का दूसरा भाग  'स्ट्रोक' नाम की पत्रिका में प्रकाशित किया गया। इसमें बताया गया कि जो लोग दिन में रोज सोडा पीते हैं उन में स्ट्रोक और डिमेंशिया का खतरा ज्यादा बना रहता है। जबकि जो लोग ये पेय पदार्थ नहीं पीते उनमें इसका खतरा तीन गुना कम होता है।
विज्ञापन
Sweet Beverages are Harmful to your memory
मीठे पेय
शोधकर्ताओं ने कृत्रिम मीठे को लेकर इनसे होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में भी बताया। बोस्टन विश्वविद्यालय के प्रमुख लेखक मैथ्यू पेस का कहना है कि, "हमें इस दिशा में अभी और अधिक काम करने की जरूरत है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed