फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   source of ebola virus

जानिए, आखिर इंसानों में कहां से आया इबोला?

Sat, 01 Nov 2014 01:14 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
source of ebola virus

अनुमान है कि इबोला वायरस के संक्रमण का माध्यम जंगली जानवरों का मांस हो सकता है। इस वायरस से संक्रमित होने वाले पहले परिवार ने चमगादड़ का शिकार किया था, जिनमें यह वायरस पाया जाता है।

विज्ञापन


तो क्या पश्चिम अफ़्रीक़ा जहां जंगली जानवरों का मांस खाने की परंपरा है, वही इससे उपजे संकट के लिए जिम्मेदार है?

दक्षिण-पूर्व गिनी के ग्यूकेडो गाँव में सबसे पहले दो साल के एक बच्चे में इबोला पाया गया था। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां अक्सर चमगादड़ का शिकार किया जाता है और खाया जाता है।
विज्ञापन


इस बच्चे की दिसंबर 2013 में मौत हो गई थी। इस बच्चे के परिवार का कहना है कि उन्होंने दो प्रजाति के चमगादड़ों का शिकार किया था।

जंगली जानवरों के मांस में मुख्यतौर पर चिम्पैंज़ी, गोरिल्ला, चमगादड़ और बंदर आते हैं। इसमें सांप, चूहे और साही जैसे जानवर भी शामिल किए जा सकते हैं।

सेंटर ऑफ़ इंटरनेशनल फ़ॉरेस्ट्री रिसर्च के एक अनुमान के मुताबिक़ कॉन्गो बेसिन में हर साल 50 लाख टन जंगली जानवरों के मांस की खपत होती है।

इनमें से कुछ जानवरों से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि फल खाने वाले चमगादड़ों की कुछ प्रजातियों में इबोला वायरस हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ़ नॉटिंघम में प्रोफ़ेसर जोनॉथन बॉल ने बीबीसी से कहा कि वायरस इंसानों में 'कैसे पहुंचते हैं', यह साफ़ नहीं हैं। इसके लिए चिम्पैंज़ी जैसे किसी माध्यम की भूमिका होती है। लेकिन इस बात के साक्ष्य भी मिले हैं कि चमगादड़ से वायरस का संक्रमण सीधे इंसानों में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed