फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   some healthy habits that are not so healthy

फिट रहने के लिए रुटीन में शामिल करें ये 3 आदतें

Fri, 19 Sep 2014 11:08 AM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
some healthy habits that are not so healthy
डॉक्टर के कहे अनुसार खाना खाने के बाद ब्रश तो कर लिया, पर क्या आपने ब्रश्ा करने का सही तरीका अपनाया? अगर नहीं तो इसका नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन

कुछ लोग दांतों को कैविटी से बचाने के लिए खाने के तुरंत बाद ब्रश करने लगते हैं। आपकी यह आदत सेहत के लिहाज से ठीक है, लेकिन खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है। दांतों की सुरक्षा और  मजबूती के लिए इनेमल बहुत अहम है। अगर ब्रश्ा करना ही हो, तो  खाना खाने के 30 या -45 मिनट के बाद ही ब्रश  करें। इससे मुंह में बनने वाली लार एसिडिक पीएच को पूरी तरह घोल देती है।  

छोटे-छोटे आहार कई बार

some healthy habits that are not so healthy
एक बार में ज्यादा खाना न खाकर दिन भर में कई बार छोटे-छोटे आहार लेना अच्छा होता है।  कुछ लोग ऐसा करने के पीछे वजन घटने का तर्क भी देते हैं। अगर आप देर रात तक यही फॉर्मूला अपनाएंगी, तो यह बजाय फायदे के नुकसान भी कर सकता है। देर रात तक खाना खाते रहने से शरीर पर और ज्यादा चर्बी चढ़ सकती है, क्योंकि रात के समय किसी तरह की शारीरिक गतिविधियां नहीं होती हैं। इसलिए इस आदत को बदलें।  
कुछ लोग सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं। घर में तो खानपान का ध्यान रखते ही हैं, साथ ही बाहर भी सोच-समझकर खाना अॉर्डर करते हैं। ऐसा करना काबिलेतारीफ भी है। लेकिन आप दोस्तों और परिवार के साथ होटल में खाना खाते वक्त तुरंत सलाद अॉर्डर कर देती हैं, तो सावधान हो जाएं। यह जरूरी नहीं कि होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे पर हमेशा अच्छा सलाद ही मिले। कई बार बाहर के सलाद में कोई पौष्टिक तत्व नहीं होते। इसलिए बाहर का खाना खाते वक्त सलाद से बचना ही फायेदमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन एक्सरसाइज

some healthy habits that are not so healthy
अगर व्यायाम आपकी दिनचर्या का हिस्सा है, तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि यह एक स्वस्थ आदत है। लेकिन  हर रोज एक्सरसाइज भी नुकसानदेह हो सकता है। खासकर तब, जब आपने हाल ही में इसे शुरू किया हो। ऐसे में ज्यादा व्यायाम से थकान तो होगी ही, साथ ही मांसपेशियों में अकड़न और चोट जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।  इसलिए व्यायाम की गति और मात्रा धीरे-धीरे ही बढ़ाएं।  शुरू में आपका शरीर जितनी इजाजत दे, उतना ही व्यायाम करें। अगर व्यायाम में दिक्कत हो रही हो, तो जबरन व्यायाम न करें। कुछ समय रुककर जब ठीक महससू करें, तब ही दोबारा व्यायाम शुरू करें।

सोने से पहले सफाई
घर को अव्यवस्थित रखना अच्छी बात नहीं, लेकिन सोने से ठीक पहले घर में फैले सामान को व्यवस्थित करना और सफाई करना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। दरअसल, ऐसे में शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के अधिक मात्रा में उत्सर्जन की आशंका रहती है। जो आपके तनाव को बढ़ा भी सकता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed