{"_id":"ad8e1058eb344441a037580fc4d34857","slug":"solar-bath-can-reduce-fertility-hindi-news-pp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रजनन क्षमता घटने की यह वजह चौंकाएगी आपको ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
प्रजनन क्षमता घटने की यह वजह चौंकाएगी आपको
Updated Tue, 13 Jan 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए शोध में प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले ऐसे कारण का पता चला है जिसका अंदाजा अब तक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
नॉर्वेगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि बहुत अधिक धूप में रहने या सनबाथ लेने से प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है और बच्चे की उम्र घटती है।
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि इससे पैदाइशी बच्चे के शुरुआती दो साल में मृत्यु का खतरा भी अधिक हो जाता है।
क्या है वजह?
शोधकर्ता गिने रोल के अनुसार, ''हमने अध्ययन में पाया कि बहुत अधिक धूप में रहने से फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के सनबाथ लेने से उनके बच्चों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है।''
शोधकर्ताओं का मानना है कि अल्ट्रा वॉयलेट रेडिएशन के कारण शरीर में विटामिन डी तो बढ़ता है लेकिन विटामिन बी (फोलेट) घट जाता है। फोलेट का घटता स्तर फर्टिलिटी को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाता है।
यह शोध प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसायटी बी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।