{"_id":"60a11d9bf4cfa043947eaa36","slug":"snacks-make-with-corn-flour-papdi-chaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम के नाश्ते में तैयार करें क्रिस्पी मक्के की पापड़ी चाट, बनाना है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
शाम के नाश्ते में तैयार करें क्रिस्पी मक्के की पापड़ी चाट, बनाना है बेहद आसान
Mon, 17 May 2021 09:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 17 May 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम की चाय के साथ कुछ ना कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग होती है। जो भूख को भी कम करे और स्वाद में भी लाजवाब हो। ऐसे में आप मक्के के आटे से कुरकुरी पापड़ी चाट बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और फटाफट बनकर तैयार हो जाती हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी मक्के की पापड़ी चाट।
विज्ञापन
पापड़ी चाट की सामग्री
एक कप मक्के का आटा
एक चौथाई कप मैदा
एक बड़ा चम्मच हरी चटनी
एक बड़ा चम्मच सोंठ
एक उबला आलू
एक हरी प्याज कटी हुई, धनियापत्ती कटी हुई, लालमिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल और नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
मक्के के आटे और मैदे को छान कर नमक और तेल डालकर गूंथ लें। इसे पतला बेल कर तिकोने आकार में काट लें। गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। इसके बाद इसे टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सुखा लें।
विज्ञापन
अब एक प्लेट में इन कुरकुरी पापड़ी को निकालकर इसके ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर व आलू डालें।ऊपर से दही, चटनी, सोंठ और धनियापत्ती, हरी मिर्च और नमक डालकर सर्व करें।
विज्ञापन