फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   shopping can help in quitting cigarettes in pregnancy

शॉपिंग इस मामले में गर्भवती महिलाओं के लिए है फायदेमंद

Thu, 29 Jan 2015 11:31 AM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
shopping can help in quitting cigarettes in pregnancy

ब्रिटेन के कुछ शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्भवती महिलाओं को 400 पाउंड के शॉपिंग वाउचर्स दिए जाने पर उनके स्मोकिंग छोड़ने की संभावना ज्यादा हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने ग्लास्गो में 600 महिलाओं पर यह प्रयोग किया। इसके परिणाम ब्रितानी मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।

जिन गर्भवती महिलाओं को ये वाउचर्स दिए गए उनमें 20 प्रतिशत से ज़्यादा ने स्मोकिंग छोड़ दी। हालांकि रॉयल कॉलेज ऑफ़ मिडवाइव्स का मानना है कि सिगरेट की लत छोड़ने के लिए पैसे का प्रलोभन आदर्श तरीक़ा नहीं है।
विज्ञापन


इन महिलाओं को हेल्थ सर्विस ने स्मोकिंग छोड़ने के लिए काउंसलिंग और 10 हफ्ते की निकोटिन थेरेपी की सुविधा दी। यह एक सामान्य सेवा है जो शॉपिंग वाउचर्स के साथ और भी प्रभावी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि इंग्लैंड में तक़रीबन 11।5 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं प्रसव के दौरान भी स्मोकिंग की आदी होती हैं। इससे गर्भपात, नवजात की मृत्यु और प्रसव में गड़बड़ी वग़ैरह अनेक समस्याओं से महिलाएं जूझती हैं।

ऐसी स्थिति में गर्भवती महिलाओं से सिगरेट छुड़वाने की कोई भी प्रभावी योजना पूरे समाज की सेहत पर सकारात्मक असर डाल सकती है।

फ़िलहाल शोधकर्ता इसी प्रयोग को देश का दूसरे हिस्सों में भी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed