फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   season change tips

बदलते मौसम में इन बातों का रखें खास ध्यान

Wed, 11 Feb 2015 11:08 AM IST
डॉ. संजय के. राय/फिजिशियन, एम्स
डॉ. संजय के. राय/फिजिशियन, एम्स Updated Wed, 11 Feb 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
 season change tips

बदलते मौसम में कई तरह के कीटाणु पनपते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस संबंधी बीमारी होने का डर रहता है।

विज्ञापन


मौसम बदल रहा है। दिन में तापमान बढ़ जाता है और रात को मौसम ठंडा होता है। ऐसे में जरा-सी भी लापरवाही आपकी सेहत खराब कर सकती है। दिन में तेज धूप होने का यह मतलब नहीं कि आप गर्म कपड़े अभी से उतार दें।

सुबह घर से निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें, क्योंकि रात में अभी भी मौसम ठंडा रहता है। आपकी लापरवाही बुखार, सांस-संबंधी समस्याओं या खांसी-जुकाम की परेशानी को बढ़ा देती है। जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वे शीघ्र ही मौसमी बीमारियों की चपेट में आते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर्स के मुताबिक सर्दी ‘हेल्दी सीजन’ होता है, लेकिन मौसम बदलने से कई तरह के कीटाणु तेजी से पनपते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। खासकर बुखार, निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मौसम में फूड प्वॉइजनिंग, टाइफॉयड, वायरल, पीलिया जैसी बीमारी होने का खतरा रहता है। खानपान पर पर्याप्त ध्यान न देने के कारण समस्या बढ़ सकती है। इस मौसम में इंफेक्शन होने का खतरा भी अधिक रहता है। ऐसे में जरूरी है साफ-सफाई। साफ-सफाई का उचित ध्यान रख आप इन बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।


अगर आपके आसपास कोई सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति है, तो वविशेष सावधानी रखना आवश्यक है, नहीं तो आप भी संक्रमित हो सकते हैं। अधिक देर तक रखा खाना या बाहर का भोजन न लें। किचन में पेट्स को न आने दें। गर्म और ताजा खाना ही खाएं। कुछ भी खाने से पहले हाथ अच्छी तरह से धो लें। फल को अच्छी तरह से धोकर खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed