फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   right way to brush teeth

रोज टूथब्रश करते वक्त इस बात का जरूर रखें ध्यान

Thu, 14 Aug 2014 11:12 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
right way to brush teeth

शोधकर्ताओं के मुताबिक़ बच्चों और बड़ों को टूथब्रश करने के लिए जो तरीक़े बताए जा रहे हैं वे भ्रामक हैं और उनमें समानता नहीं है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के शोधकर्ताओं का कहना है कि इस बात को लेकर दंत विशेषज्ञों में सहमति नहीं है कि टूथब्रश कितनी बार किया जाए और कितनी देर तक किया जाए।

यूसीएल के शोधकर्ता डॉक्टर जॉन वैनराइट और प्रोफ़ेसर ओब्रे शीहम ने डेंटल एसोसिएशनों, टूथब्रश कंपनियों और दंत चिकित्सा से जुड़ी किताबों सहित कुल 66 स्रोतों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
विज्ञापन


ब्रिटिश डेंटल जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन रिपोर्ट में शोधकर्ताओं का कहना है कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि एक तरीक़ा दूसरे से बेहतर है।

सही तकनीक

right way to brush teeth

अधिकांश स्रोतों में ब्रश को सीधे रखकर दांतों पर गोल-गोल घुमाने का सुझाव सबसे ज़्यादा दिया गया है।

दंत चिकित्सकों और डेंटल एसोसिएशनों ने टूथब्रश करने की छह अलग-अलग तकनीक बताई हैं।

किसी में 45 डिग्री के कोण से ब्रश करने की सलाह दी है तो कोई ब्रश को 90 डिग्री पर खड़ा करके दांतों पर घुमाने की बात कहता है।

इसी तरह अधिकांश स्रोतों में दिन में दो बार ब्रश करने की बात कही गई है जबकि एक सलाह में दिन में तीन बार ब्रश करने का सुझाव दिया गया है।

अध्ययन की ज़रूरत

right way to brush teeth

जहां तक कितनी देर ब्रश करने का सवाल है तो 26 स्रोतों ने दो मिनट, 12 ने दो से तीन मिनट और दो स्रोतों ने तीन मिनट तक टूथब्रश करने की सलाह दी है।

अध्ययन में कहा गया है, "ऐसा लगता है कि टूथब्रशिंग के सर्वश्रेष्ठ तरीक़े को लेकर पेशेवर संस्थाओं में आम राय नहीं है।"

शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रश करने के विभिन्न तरीक़े कितने कारगर हैं, इसे लेकर और अध्ययन करने की ज़रूरत है।

एनएचएस च्वॉइसेज की वेबसाइट के मुताबिक़ दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से कम से कम दो मिनट तक ब्रश करने से दांतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed