फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   recipe of ginger chutney in hindi

ऐसे बनाएं अदरक की ये रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चटनी, स्वाद है जबरदस्त 

Sat, 08 May 2021 09:01 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 08 May 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
recipe of ginger chutney in hindi
बड़े-छोटे सभी को सेहत लाभ पहुंचाएगी - फोटो : Social Media

रोटी-सब्जी के साथ यदि कोई स्वादिष्ठ सी चटनी खाने को मिल जाए तो खाने का स्वाद ही बदल जाता है और फिर चटनी यदि अदरक की हो तो ये रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायता करती है इसलिए घर पर इस चटनी को बनाएं। चटनी बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मशक्कत भी नहीं लगेगी और यह अदरक की चटनी घर के बड़े-छोटे सभी को सेहत लाभ पहुंचाएगी। अगली स्लाइड्स से जानिए अदरक की चटनी बनाने का आसान तरीका।  

विज्ञापन

सामग्री-

एक छोटा अदरक का टुकड़ा

उड़द दाल- 1 चम्मच

चना दाल- 2 चम्मच

सूखी लाल मिर्च- 3

इमली का गूदा- 1 चम्मच

गुड़- 1 चम्मच

जीरा- आधा चम्मच

प्याज- 1

नमक और तेल स्वादानुसार

राई- आधा चम्मच

करी पत्ता- 7-8

तेल- 1 चम्मच

हींग- चुटकीभर

 विधि-
अदरक को छीलकर इसके टुकड़े कर लें। 1 चम्मच तेल को मध्यम आंच पर पैन में गर्म करें। गर्म तेल में उड़द दाल, चना दाल और सूखी लाल मिर्च डालकर भुन लें। इन्हें भुनकर प्लेट में निकाल लें। अब जीरा, अदरक और प्याज को भुन लें। इस मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो मिक्सर में इसे डालें और ऊपर से गुड़, इमली, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। तड़के के लिए अब एक छोटे पैन में तेल गर्म कर लें, उसमें राई, सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ता डाल दें। अब इस पर मिश्रण डाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed