{"_id":"5c15fabebdec2253a54139ac","slug":"reasons-why-digestive-biscuits-are-not-good-for-health","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिस्किट खाने के शौकीन हैं तो ये खबर पढ़कर ही खरीदने जाएं","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
बिस्किट खाने के शौकीन हैं तो ये खबर पढ़कर ही खरीदने जाएं
Mon, 17 Dec 2018 12:11 AM IST
विजय जैन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
digestive biscuit
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज लोग अपनी सेहत के प्रति जागरुक हो रहे हैं। यही वजह है कि वे कुछ बाहर खाने जाएं या घर पर कुछ बनाएं तो कुछ चीजों का खास ख्याल रखते हैं। जैसे लोग व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड और मल्टीग्रेन ब्रेड को चुनने लगे हैं। खाने को ऑर्डर करते समय कुछ हेल्दी स्नैक्स को ढ़ूंढने लग जाते हैं। यहां तक कि हर घर में आराम से मिलने वाले बिस्किट को लेकर भी लोग ऑप्शन देखने लगते हैं। इन दिनों लोगों के बीच डाइजेस्टिव बिस्किट का बहुत क्रेज है। इन बिस्किट को दूसरे बिस्किट के मुकाबले ज्यादा हेल्दी माना जाता है। पर क्या सच में जिस बिस्किट को हम हेल्दी समझकर खा रहे हैं, क्या वो सच में हेल्दी हैं? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
digestive biscuit
- फोटो : instagram
डाइजेस्टिव बिस्किट्स में दूसरे बिस्किट्स के मुकाबले ज्यादा हेल्दी चीजें होती हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर होता है जो हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है। इनमें मौजूद अच्छी चीजों के बारे में पैकेट के ऊपर जानकारी लिखी होती है, पर शायद आपको यह नहीं बताया जाता कि इसमें चीनी, नमक, अनहेल्दी फैट्स और रिफाइन्ड फ्लोर भी मौजूद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Biscuit
- फोटो : file photo
जिस तरह दूसरे बिस्किट्स में उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उनमें प्रिजरवेटिव डाले जाते हैं, ठीक उसी तरह डाइजेस्टिव बिस्किट्स को तैयार किया जाता है। इनमें हाई सोडियम कॉन्टेंट भी मिलाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी चार डाइजेस्टिव बिस्किट्स में एक पैकेट आलू के चिप्स के बराबर सोडियम होता है।
डाइजेस्टिव बिस्किट्स में 10 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट होता है, जो हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं है। जिन बिस्किट्स को आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं, इनका ज्यादा सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।