फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Quick and Easy Recipe of Paneer Ananas Tikka Recipe

मेहमानों के लिए झटपट बनाएं पनीर अनानास टिक्का, जानें इसकी रेसिपी

Wed, 31 Jul 2019 07:48 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 31 Jul 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Quick and Easy Recipe of Paneer Ananas Tikka Recipe
Paneer Ananas Tikka - फोटो : social media

किसी मेहमान को डिनर के लिए आना हो या घर पर किसी चीज की पार्टी और आपको कुछ स्पेशल बनाना हो तो आप पनीर अनानास टिक्का ट्राई कर सकते हैं। अक्सर आपने देखा है लोग बाजार से पनीर टिक्का मंगाकर खाते हैं जो घर आते तक ठंडा हो जाता है और काफी महंगा भी पड़ता है। चलिए आज हम आपको बताते है घर पर पनीर अनानास टिक्का बनाने का आसान तरीका। इसे आप अपने मेहमानों को स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

Quick and Easy Recipe of Paneer Ananas Tikka Recipe
pineapple - फोटो : pixabay
सामग्री
-आधा किलो पनीर
-300 ग्राम दही
-आधा चम्मच छोटा कटा हुआ अदरक
-नमक स्वाद अनुसार
-एक लाल शिमला मिर्च
-एक हरी शिमला मिर्च
-अनानास के चार पांच छोटे टुकड़े
-250 ग्राम अनानास
-50 ग्राम फ्रेश क्रीम
-एक चम्मच पिसी काली मिर्च
-दो चम्मच शक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

Quick and Easy Recipe of Paneer Ananas Tikka Recipe
paneer tikka
विधि
-सबसे पहले पनीर को बड़े-बड़े क्यूब्स में काट लें। फिर स्टफिंग्स के लिए किनारे से छोटा सा छेद कर लें।
-अनानास को छीलकर मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें। साथ ही अनानास के चार पांच छोटे टुकड़े अलग से काट लें।
-पनीर में इनकी स्टफिंग कर लें। एक कटोरे में अनानास के पेस्ट और दही को मिला लें। पेस्ट में अदरक, नमक, फ्रेश क्रीम और काली मिर्च को मिलाएं।
-हरी और लाल शिमला मिर्च को क्यूब्स में काट लें और पनीर क्यूब्स के साथ लपेट लें। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
-लपेटे पनीर पर अनानास के टुकड़े, नमक और चीनी छिड़क लें।
-अब पनीर, हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च, और अनानास को एक साथ मिलाकर तंदूर में पकाएं।
-हल्का पकाने के ओवन में करीब 10 मिनट के लिए पकाएं।  गर्मागर्म चटनी या चिली सॉस के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed