फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   preventive tips for high blood sugar

हाई बीपी के मरीज इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Wed, 29 Oct 2014 08:48 AM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
preventive tips for high blood sugar

ब्लड प्रेशर (बीपी) एक आम समस्या बन चुकी है। लेकिन इसे नजरअंदाज करना कई बीमारियों को दावत देना है। बदलता लाइफस्टाइल, भागदौड़, अनियमित खानपान और तनाव के कारण हर दूसरा व्यक्ति हाई बीपी की समस्या से ग्रस्त है।

विज्ञापन


हाई ब्लड प्रेशर होने के कई कारण हैं। अगर इसके प्रति सतर्क रहा जाए, तो आप इस समस्या से काफी हद तक दूर रह सकते हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले नशीले पदार्थों को न कहें।
विज्ञापन


चिकित्सकों का मानना है कि नशीले पदार्थ जैसे शराब, तंबाकू, सिगरेट रक्त की नलियों को स्थायी रूप से संकुचित कर देते हैं, जिससे धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर हाई रहने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखें इन बातों का ध्यान

preventive tips for high blood sugar

अधिक गुस्सा करना भी हाई बीपी का एक बड़ा कारण है। इसलिए बात-बात पर गुस्सा न करें। आप जितना गुस्सा करेंगे, बीपी उतना हाई रहेगा।

बीपी की समस्या होने पर सबसे ज्यादा डाइट का ध्यान रखें। खानपान में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें। नमक कम लें। केला, राजमा, मटर, शहद, सूखे मेवे और डार्क चॉकलेट को डाइट में शामिल करें।

चॉकलेट ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले एंजाइम को बनने से रोकती है। बीपी हाई रहता है, तो सुबह योग और मेडिटेशन करें। इससे मन शांत होता है और तनाव तथा गुस्से से भी मुक्ति मिलती है। सुबह-शाम कम से कम पांच मिनट तक लंबी सांस लें।

सुबह की सैर भी हाई बीपी की समस्या में फायदा पहुंचाती है। सैर करने से शरीर चुस्त रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। हर रोज तेज गति से चलना ब्लड प्रेशर को कम रखने में मदद करता है। तेज चलने से हमारा दिल ऑक्सीजन का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाता है।

हाई बीपी का एक बड़ा कारण फिजिकल वर्क न करना भी है। ऑफिस कल्चर में हम कुर्सी पर आराम फरमाते हैं और हार्डवर्क बिल्कुल नहीं करते। अगर इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाया जाए, तो बीपी के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed