{"_id":"869077f3cd1ecc0457bc25b8c872b203","slug":"poor-ventilation-high-risk-of-tb","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवादार नहीं है कमरा तो हो सकता है टीबी!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
हवादार नहीं है कमरा तो हो सकता है टीबी!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Mar 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
आपका घर हवादार नहीं है या दफ्तर के कमरा हर तरह से बंद रहता है तो यह आपकी सेहत के लिए टीबी के खतरे की घंटी हो सकता है।
विज्ञापन
शोध की मानें तो बिल्कुल पैक्ड और अधिक भरे कमरे में काम करने वाले लोगों को ट्यूबरक्लोसिस का रिस्क अधिक होता है।
सरकारी आंकड़ों की मानें तो पिछले साल मल्टी ड्रग रसिस्टैंट टीबी के करीब 102 मामले पता चले हैं।
गांधी मेडिकल कॉलेज के शोध की मानें तो हमादिया अस्पताल पर किए गए अध्ययन में आधे दर्जन से अधिक डॉक्टरों को खराब वेंटिलेशन की वजह से टीबी के मामले देखे गए हैं।
शोधकर्ताओं ने माना है कि हेल्थ केयर सेक्टर में अस्पतालों व क्लीनिक में वेंटिलेशन की कमी के कारण टीबी के मामले बढ़े हैं। इस तर्ज पर बंद कमरे में काम करने वाले लोगों को टीबी की खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन