फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   new technology for liver transplant

अब लिवर ट्रांसप्लांट को अधिक प्रभावी बनाएगी नई तकनीक

Mon, 18 Mar 2013 05:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Mar 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
new technology for liver transplant

अब लिवर का ट्रांसप्लांट और अधिक प्रभावी व आसान हो सकेगा। लंदन में पहली बार लिवर ट्रांसप्लांट की एक ऐसी तकनीक को सफलता मिली है जिसमें लिवर को शरीर के सामान्य तापमान वाली मशीन में जिंदा रखा गया और फिर उसे दूसरे शरीर में लगाया गया।

विज्ञापन


अभी तक लिवर को बर्फ में स्टोर किया जाता रहा है जिससे अधिकतर मामलों में लिवर बर्फ से निकालने के दौरान ही खराब हो जाता था लेकिन इस नई तकनीक की मदद से अब लिवर को बर्फ में रखने की जरूरत नहीं होगी और जिंदा लिवर को शरीर से निकालने के बाद भी शरीर से जैसा तापमान देने में आसानी होगी।
विज्ञापन


लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में 62 वर्षीय इयान क्रिस्टी नामक व्यक्ति के लिवर ट्रांसप्लांट में इस नई तकनीकी का उपयोग कर सफलता पाई गई है।

इस तकनीकी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 15 साल के शोध के बाद विकसित किया।

इस तकनीकी के बारे में सर्जन प्रोफेसर पीटर फ्रेंड ने बताया, 'हमने ऐसी तकनीक विकसित की है जिसमें शरीर से निकाले गए लिवर के लिए ऐसा वातावरण होगा जैसा शरीर के भीतर होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत डोनर के शरीर से लिवर को निकालकर एक ऐसी मशीन में रखा जाएगा जिसमें ट्यूब के जरिए ऑक्सीजन युक्त रक्त और पोशक तत्व लिवर तक पहुंचाए जाएंगे और लिवर अपना काम करता रहेगा।


वर्तमान में लिवर ट्रांसप्लांट में अधिकतर मामलों में पूरी तरह सफलता इसलिए नहीं मिल पाती है क्योंकि कभी फैट की वजह से बर्फ में स्टोर लिवर खराब हो जाता है या फिर ऑक्सीजन की कमी से यह काम करना बंद कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed