सिर्फ 5 महीने में हो सकेगा गंजेपन का इलाज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल झड़ने या गंजेपन के कगार पर पहुंच चुके लोगों के लिए यह जानकारी उम्मीद से भरी है।
डेली मेल में प्रकाशित खबर की मानें तो वैज्ञानिकों ने ऐसी दवा तैयार करने का दावा किया है जिससे महज पांच महीनों में गंजेपन का उपचार संभव हो सकेगा।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिकों का दावा है कि दिन में दो बार इस दवा का सेवन करने से पांच महीने के भीतर गंजेपन से संबंधित रोग एलोपेसिया का उपचार हो सकता है।
'केवल पांच महीने में फर्क'
शोधकर्ताओं ने यह दवा एलोपेसिया नामक लाइलाज मानी जा रही बीमारी के लिए फायदेमंद बताया है जिसमें तेजी से सिर के सारे बाल झड़ जाते हैं।
इस बीमारी के दौरान शरीर के प्रतिरोधी तंत्र में कुछ गड़बड़ी होती है जिससे बालों की कोशिकाएं खत्म होने लगती हैं। अब तक इस रोग का उपचार नहीं खोजा जा सका था।
वैज्ञानिकों का दावा है कि दिन में दो बार इस दवा के सेवन से वे इस बीमारी में बाल झड़ना रोकने के साथ-साथ नए बाल उगाने में मददगार है।
बाल उगाने में सफलता
शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने चूहों पर परीक्षण किया। उन्होंने उन कोशिकाओं का पता लगाया जिनसे बाल झड़ते हैं और उन्हें रोकने के लिए दवाएं तैयार कीं।
इन दवाओं में से एक - रुक्सोलिटनिब का परीक्षण उन्होंने पूरी तरह से गंजे हो चुके तीन पुरुषों पर किया।
चार से पांच महीने तक दिन में दो बार इस दवा का सेवन करने के बाद उन्होंने स्थिति में काफी सुधार पाया। फिलहाल वैज्ञानिक इस दवा के साइड एफेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।