फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   muradabadi dal recipe in hindi

मूंग की दाल यदि खाने में नहीं आती है पसंद तो बनाएं मुरादाबादी दाल 

Mon, 05 Jul 2021 09:07 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 05 Jul 2021 09:07 AM IST
सार

मुरादाबादी दाल स्वाद में बहुत अच्छी लगती है इसलिए यदि आप एक जैसी दाल बनाकर और खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार इसे जरूर तैयार करें। ये आपके घर में सभी को बहुत अच्छी लगेगी। रेसिपी देखकर आप आसानी से इसे बना सकते हैं। 

विज्ञापन
muradabadi dal recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मूंग की दाल को कई घरों में बीमार की दाल भी कहा जाता है। जब भी कोई बीमार पड़ता है तभी इस दाल को बनाया जाता है लेकिन यदि मूंग की दाल को मुरादाबादी तरीके से बनाएंगे तो इसका स्वाद एकदम ही बदल जाएगा। यह आपके घर में सभी को पसंद आएगी। इस दिल को खाने के कोई नुकसान भी नहीं है। आइए जानते हैं मुरादाबादी दाल बनाने की विधि और सामग्री। 

विज्ञापन

सामग्री-

मूंग की धुली दाल- 1 कप, बारीक कटा प्याज- 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा अदरक- 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हल्दी- 1/4 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, जीरा- 1/2 छोटा चम्मच, गर्म मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, हींग- चुटकी भर, नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच, घी- 1 बड़ा चम्मच, मक्खन- स्वादानुसार (ऐच्छिक)।

विज्ञापन

विधि-

दाल को धोकर 4 कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें। कुकर में पानी सहित दाल, नमक व हल्दी डालकर पकाएं। प्रेशर बनने पर आंच मंद कर दें और 5 मिनट तक पकाएं। आंच से उतारकर ठंडा होने दें। प्रेशर कुकर खोलें, ध्यान रहे दाल अच्छी तरह गल जानी चाहिए। घी में जीरे हींग का छोंक बनाकर दाल में डालें। शेष सारी सामग्री भी डाल दें।इसके बाद गरम-गरम दाल पराेसें। चाहें तो थोड़ा मक्खन भी डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed