{"_id":"5ebd4770258c4e00052f1a50","slug":"morning-bed-tea-side-effects-disadvantages-health-issues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Morning Bed Tea: सुबह खाली पेट चाय पीना है सेहत के लिए हानिकारक","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Morning Bed Tea: सुबह खाली पेट चाय पीना है सेहत के लिए हानिकारक
Wed, 03 Feb 2021 06:00 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Tea
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई लोगों की आदत होती है सुबह उठते ही चाय पीने की। पर ये आदत गलत है। अगर आप भी अपनी दिन की शुरुआत चाय से करते हैं तो ऐसा करना अब छोड़ दें। खाली पेट चाय पीने से शरीर को नुकसान होता है। आइए, आज जानते हैं सुबह खाली पेट चाय पीने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं...
पाचन से संबंधित समस्याएं होने लगती है
- सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से पाचन से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। गट बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत रखने का काम करता है। खाली पेट चाय का सेवन करने से गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है, जिस वजह से पाचन संबंधित संमस्याएं होने लगती हैं।
- फोटो : pixa
मुंह से स्मेल आने की समस्या
- सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से ओरल हेल्थ को भी नुकसान होता है, जिस वजह से हमारे मुंह से गंदी स्मेल आने लगती है। अगर आपको भी सुबह खाली पेट चाय की आदत है तो अब इस आदत को बदल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
tea
- फोटो : pixa
यूरिन अधिक आने लगती है
- दिन की शुरुआत चाय से करने वालों को यूरिन अधिक आने की समस्या होने लगती है। यूरिन के अधिक आने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। शरीर में पानी की कमी हो जाने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
पेट साफ नहीं रहता है
- चाय में कैफीन पाया जाता है और कैफीन के सेवन से दिन की शुरुआत करना शरीर के लिए ठीक नहीं है। सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट ठीक से साफ नहीं होता है। पेट के साफ न होने से बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। स्वस्थ रहने के लिए पेट का साफ होना बहुत जरूरी है।