फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगी चॉकलेट बर्फी, ये रही बनाने की आसान सी रेसिपी

Tue, 02 Feb 2021 09:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 02 Feb 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
instant cocoa burfi with condensed milk for children
chocolate barfi

मीठा तो बच्चो से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है। फिर अगर बात चॉकलेट फ्लेवर की हो तो कहने ही क्या। अगर बच्चों को हर बार चॉकलेट खाने से मना करना नहीं पसंद तो उनके लिए घर में बनाएं चॉकलेट बर्फी। जिसे बनाना बेहद आसान है। साथ ही ये काफी स्वादिष्ट भी है। इसे आप घर आए मेहमानों को भी खिला सकते हैं। तो चलिए जानें चॉकलेट बर्फी बनाने की विधि।

instant cocoa burfi with condensed milk for children
सांकेतिक तस्वीर
चॉकलेट बर्फी बनाने की सामग्री

होल व्हीट ग्रेन बिस्कुट 12, सौ ग्राम काजू, एक कप गाढा दूध, तीन चम्मच कोको पाउडर

instant cocoa burfi with condensed milk for children
सांकेतिक तस्वीर
चॉकलेट बर्फी बनाने की विधि

सबसे पहले होल व्हीट ग्रेन बिस्कुट को लेकर उसे ग्राइंडर में पीस कर बारीक कर लें। अब इसे अलग रख दें। अब इस बिस्कुट के पाउडर में कोको पाउडर मिला लें। फिर धीरे-धीरे कंडेस्ड मिल्क मिलाएं और चम्मच से चलाते रहें। जब ये अच्छे से मिल जाए तो इसे आटे की तरह गूंथ लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
instant cocoa burfi with condensed milk for children

अब चौके पर या कटिंग बोर्ड पर बटर या देसी घी लगाकर चिकना कर लें। जिससे कि मिठाई का मिक्सचर चिपके नहीं। अब एक बेलन की सहायता से गुथे हुए बर्फी के आटे को बेलकर फैला लें। ध्यान रहे कि इसकी मोटाई ज्यादा कम ना हो। किसी भी आम बर्फी जितना ही इसे भी मोटा रखना है। अब चाकू या कुकी कटर की सहायता से इसे मनचाहे आकार में काट लें। अब इन बर्फी को काजु के टुकड़ों से सजाएं। तैयार है आपकी फटाफट चॉकलेट की मिठाई। जिसे बच्चों के साथ बड़े भी खूब पसंद करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed