फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   men who live alone are risk of early death

अकेले रहने वाले पुरुषों के लिए बड़ा है यह खतरा

Fri, 23 Jan 2015 12:39 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
men who live alone are risk of early death

जो पुरुष अकेले रहते हैं, उनकी सेहत के लिए बड़ा खतरा हाल में हुए शोध में पता चला है।

विज्ञापन


स्वीडन के शलग्रेन्सका एकेडमी के शोध की मानें तो लंबे समय तक अकेले रहने वाले पुरुषों को समय से पहले मृत्यु यानी अकाल मृत्यु का खतरा अधिक होता है और अधिकतर मामले में इसकी वजह स्ट्रोक है।

शोधकर्ता पेट्रा रेडफोर्स के अनुसार, "हमने 1,090 स्ट्रोक के मरीजों पर लंबे समय तक अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है और पाया है कि अधिकतर पुरुषों की म-त्यु 70 साल की औसतन आयु के पहले हो जाती है।"
विज्ञापन

क्या है वजह

men who live alone are risk of early death

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि अकेले रहने पुरुष शारीरिक श्रम अपेक्षाकृत कम करते हैं। उनमें एल्कोहल के सेवन का रिस्क अधिक होता है इसलिए दिल से जुड़े रोगों, खासतौर पर स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है।

रेडफोर्स के अनुसार, "अकेले रहने वाले पुरुषों का जीवन विवाहित या परिवार के साथ रहने वाले पुरुषों की अपेक्षा कम सेहतमंद होता है और ये अपेक्षाकृत अधिक लापबरवाह होते हैं। यही वजह है कि इन्हें रोगों का खतरा भी अधिक होता है।"

शोध के दौरान प्रतिभागियों की याददाश्त, मासिक क्रियाओं आदि से लेकर तरह-तरह के शारीरिक परीक्षण किए गए और सात साल के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed