{"_id":"60a267f0e490237920039476","slug":"make-tasty-dal-with-this-special-tadka-arhar-ki-dal-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तरह से अरहर की दाल में लगाएं तड़का, बदल जाएगा पूरे खाने का जायका","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
इस तरह से अरहर की दाल में लगाएं तड़का, बदल जाएगा पूरे खाने का जायका
Tue, 18 May 2021 08:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 18 May 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
dal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में जब भी अरहर की दाल बनती है तो बच्चों से लेकर बड़ों तक की नाक सिकुड़ जाती है। उन्हें दाल खाना जरा भी पसंद नहीं आता। लेकिन अगर आप घर की बनीं अरह की दाल में इस तरह से तड़का लगाएंगी। तो जरूर इसका स्वाद सबको पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे घर की दाल को टेस्टी बनाया जाए।
विज्ञापन
सामग्री
रिफाइंड आयल
पकी हुई दाल
जीरा
सरसो के दाने
अदरक
कढ़ी पत्ता
हरी मिर्च
लहसुन
हींग
प्याज
नमक
लाल मिर्च पाउडर
घी
बनाने की विधि
सबसे पहले घर में रोजाना बनने वाली अरहर की दाल को नमक, हल्दी और टमाटर डाल कर कुकर में दो से तीन सीटी में पका लीजिए।
इसके बाद इसे फ्राई करने की तैयारी करिए।
कढ़ाई में आधा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें आधा चम्मच जीरा, सरसो, अदरक, कढ़ी पत्ता एक से दो डंठल, एक चम्मच लहसुन और हींग डालकर फ्राई करें।
अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भून लें। अब इसमें नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिक्स करें।
अब दाल डाल लें। उबाल आने के बाद हरी धनिया से गार्निश करें और सर्वे करें।