फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   make shahi tukda with milk rabdi try this easy recipe

मीठे में तैयार करें शाही टुकड़ा और परोसें रबड़ी के साथ, बनाने की विधि है बेहद आसान

Fri, 21 May 2021 11:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 21 May 2021 11:37 AM IST
सार

मीठा खाने के शौकीन हैं तो ब्रेड से तैयार करें शाही टुकड़ा। 
शाही टुकड़ा के साथ ही रबड़ी का स्वाद बेमिसाल लगेगा।

विज्ञापन
make shahi tukda with milk rabdi try this easy recipe
bread

विस्तार

मीठा खाने के शौकीन हैं तो घर में तैयार करें शाही टुकड़ा। सुबह के नाश्ते के लिए ब्रेड तो लगभग हर घर में आती ही होगी। ऐसे में अगर कुछ ब्रेड बच जाए तो इनकी मदद से आसानी से शाही टुकड़ा बनाया जा सकता है। जानें शाही टुकड़ा बनाने की आसान सी रेसिपी। 

विज्ञापन

शाही टुकड़ा बनाने के लिए सामग्री
तीन से चार ब्रेड की स्लाइस, आधा लीटर दूध, दो चम्मच चीनी या फिर शुगर फ्री, एक से दो लच्छे केसर, थोड़े से किशमिश, थोड़े से काजू, तलने के लिए रिफाइंड।
शाही टुकड़ा बनाने की विधि
शाही टुकड़ा बनाने के लिए पहले ब्रेड को लेकर उनके किनारों को काट कर अलग कर दें। इसके बाद इन ब्रेड के मनचाहे चौकोर या तिकोने आकार के टुकड़े काट लें। अब एक पैन में रिफाइंड ऑयल को लेकर गर्म कर लें। अब इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर हल्का सुनहरा होने तक तलें। अब इन लाइट गोल्डन ब्रेड के टुकड़ों को एक टिश्यू पेपर पर निकालकर रख दें। 
विज्ञापन

एक पैन में दूध, चीनी या फिर शुगर फ्री और केसर डालकर गर्म करें। अब इस दूध में किशमिश, काजू डालकर अच्छे से मिलाएं। 
अब एक प्लेट में ब्रेड के टुकड़ों को लगाकर उसके ऊपर इस दूध और केसर के मिश्रण को डालें। साथ ही कुछ टुकड़े ड्राई फ्रूट्स के ऊपर से सजाएं। तैयार है आपका शाही टुकड़ा। जो बनाने में आसान होने के साथ ही खाने में काफी स्वादिष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed