फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   make rajma salad to reduce fat perfect for diet conscious people

प्रोटीन से भरपूर राजमा का बनाएं सलाद, वजन कम करने में भी करेगा मदद

Thu, 04 Mar 2021 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 04 Mar 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
make rajma salad to reduce fat perfect for diet conscious people
Rajma - फोटो : अमर उजाला

वजन कम करने की चाहत रखने वाले एक्सरसाइज के साथ डाइट पर भी खासा ध्यान देते हैं। ऐसे में रोजाना हेल्दी चीजें अपने खानपान में शामिल करते हैं। लेकिन रोज-रोज वहीं सारी चीजें खाकर अगर बोर हो गए हैं तो इस बार बनाएं राजमा का सलाद। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही प्रोटीन से भरपूर होगा और आपकी डाइट के अनुकूल। इसे खाने से पेट भी भरा-भरा रहेगा। तो चलिए जानें राजमा का सलाद बनाने की विधि। 

विज्ञापन

राजमा सलाद बनाने की सामग्री

एक पाव राजमा, एक कटा प्याज, एक कटा टमाटर, एक शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ, एक खीरा, ककड़ी कटी हुई, धनिया का पत्ता बारीक कटा हुआ, पुदीने की दो से चार पत्तियां कटी हुई, मुंगफली, काजू, अखरोट, किशमिश, नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला।

विज्ञापन

राजमा का सलाद बनाने की विधि

राजमा को रातभर भिगोकर अगले दिन साफ कर लें। फिर इसे उबाल कर अच्छे से पका लें। अब एक बाउल में कटी हुई सारी सब्जियों को डालें। साथ में उबला राजमा भी डालें। अब इसमे मूंगफली को हल्का सा भूनकर डालें। साथ में बादाम, काजू, अखरोट, किशिमिश, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इन चीजों को दस मिनट के लिए रख दें। फिर इसे सर्व करें। स्वाद और सेहत से भरपूर ये सलाद हर किसी को पसंद आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed