{"_id":"609fcdde8ebc3e7c191884b1","slug":"make-nariyal-ladoo-with-twist-add-paneer-and-make-sweet-dish","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल में पनीर मिलाकर तैयार करें लड्डू, स्वाद ऐसा कि सबको आएगा पसंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
नारियल में पनीर मिलाकर तैयार करें लड्डू, स्वाद ऐसा कि सबको आएगा पसंद
Sun, 16 May 2021 08:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 16 May 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
नारियल तेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीठे की क्रेविंग होती है तो घर पर तैयार करें नारियल के लड्डू। लेकिन इसमे ट्विस्ट है। हमेशा खोवा मिलाकर लड्डू तैयार अगर आप बोर हो गई हैं तो इस बार नारियल के साथ पनीर मिलाकर लड्डू तैयार कर सकती हैं। इसका स्वाद भी घरवालों को काफी पसंद आएगा। साथ ही इसे बनाना भी बहुत मुश्किल नही होगा। जानें नारियल के साथ किस तरह पनीर मिलाकर बनाएं।
विज्ञापन
नारियल और पनीर के लड्डू बनाने की सामग्री
पनीर तीन सौ ग्राम, दो चम्मच नारियल का बुरादा, एक कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडरस मिल्क पाउडर आधा चम्मच, ड्राई फ्रूट्स दो चम्मच कटे हुए, देसी घी आधा चम्मच।
विज्ञापन
नारियल और पनीर के लड्डू बनाने का तरीका
सबसे पहले पनीर को दरदरे टुक़ड़ों में कर लें। और किसी बर्तन में करके रख लें।
एक बर्तन में घी गर्म करके मध्यम आंच में पनीर को डालकर कुछ देर तक भूने।
मिक्सर में चीनी और इलायची पाउडर को भी बारीक कर लें।
भूने हुए पनीर के बर्तन में चीनी और इलायची के पाउडर को मिलाकर चार से पांच मिनट तक भूनें। गैस को बंद कर दें।
जब पनीर का मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमे ड्राईफ्रूट्स को जो बारीक कटा हुआ हो और नारियल का बुरादा मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
अब इस मिश्रण से हाथों में देसी घी लगाकर गोल आकार देकर लड्डू बना लें।
तैयार है आपका टेस्टी लड्डू जो स्वाद के साथ ही सेहत के मामले में भी नंबर वन रहेगा।