फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   make kaju pista roll barfi at home

कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी काजू पिस्ता रोल बर्फी, ये रही आसान सी रेसिपी

Fri, 05 Mar 2021 08:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 05 Mar 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
make kaju pista roll barfi at home
काजू - फोटो : Pixabay

मीठा खाने के शौकीन हैं तो इस बार घर में तैयार करें काजू पिस्ता रोल बर्फी। कम समय में तैयार हो जाने वाला ये मीठा खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा और बिना मेहनत के बनकर भी तैयार हो जाएगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं काजू पिस्ता रोल बर्फी।

विज्ञापन

काजू पिस्ता रोल बनाने की सामग्री

पांच सौ ग्राम काजू, तीन सौ ग्राम पिस्ता, आठ सौ ग्राम चीनी, सजाने के लिए चांदी का वर्क


काजू पिस्ता रोल बनाने की विधि

मिठाई तैयार करने के लिए सबसे पहले काजू को भिगोकर अलग रख दें और पिस्ते के छिलके उतार लें। दोनों को अलग-अलग पीसकर पेस्ट बना लें। इस काजू और पिस्ते के पेस्ट में मात्रा के हिसाब से पांच सौ ग्राम चीनी काजू में और सौ ग्राम चीनी पिस्ता में मिला लें। किसी कढ़ाही में थोड़ा सा देसी घी डालकर तब तक भूनें जब तक कि चीनी गल ना जाए। यहीं काम पिस्ता के साथ भी करें। दोनों मिश्रण में इलायची पाउडर डालें। अब किसी समान तली वाले बर्तन में काजू का पेस्ट फैलाकर उसके ऊपर पिस्ता की पतली सी शीट फैलाएं। दोनों को साथ में रोल कर काट लें। अब इनके ऊपर चांदी के वर्क को लगाकर सजाएं। तैयार है आपका काजू पिस्ता रोल बर्फी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed