फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   make egg kabab recipe with easy trick

शाम के नाश्ते में तैयार करें एग कबाब, सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Sun, 30 May 2021 09:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 30 May 2021 09:44 AM IST
सार

शाम के नाश्ते में अंडे से बनीं ये डिश बड़े काम की है। ये सेहत का खजाना तो है ही साथ ही स्वाद के मामले में भी लाजवाब है। 

विज्ञापन
make egg kabab recipe with easy trick
egg - फोटो : pixa

विस्तार

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। वहीं बहुत सारे लोग अंडा खाने के बेहद शौकीन होते हैं। अगर आप भी उन लोगों की फेहरिस्त में शामिल हैं तो शाम के नाश्ते में तैयार करें एग कबाब। जिसका स्वाद तो बेमिसाल होता ही है। वहीं अंडा खाने का ये स्वादिष्ट तरीका सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। ये रही एग कबाब बनाने की रेसिपी। 

विज्ञापन

एग कबाब बनाने की सामग्री
छह अंडा, बारीक कटा हरा धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, एक कप पानी, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच बेसन, छोटा प्याज, काली मिर्च पाउडर, एक कप ब्रेडक्रंब, रिफाइंड तेल।
विज्ञापन


बनाने की विधि

उबले अंडे को कद्दूकस कर लें और सभी सामग्री (ब्रेडक्रंब को छोड़कर) को एक साथ मिला लें। जरूरत के हिसाब से पानी डालें और अपने हाथों से अंडे के मिश्रण को अच्छी तरह गूंद लें। अपने स्वाद के अनुसार मसाले डालें और मिश्रण से गोल आकार के कबाब बना लें। इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स से अच्छी तरह कोट कर लें। एक गहरे तले की कढ़ाई में तेल गरम करें. कबाब को डीप फ्राई करें। प्याज के छल्लों और पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed