शाम के नाश्ते से लेकर सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है आलू का चीला, ये रही बनाने की विधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को आलू बेहद पसंद होता है। अगर आपका बच्चा भी आलू खाने का शौकीन है तो उसके लिए तैयार करें आलू का चीला। ये सुबह ने नाश्ते के साथ ही शाम के टी टाईम स्नैक्स में भी काम आ सकता है। इसके साथ ही आलू का चीला घर के बड़ों को भी पसंद आएगा। तो चलिए जानें क्या है आलू का चीला बनाने की विधि।
आलू का चीला के लिए सामग्री
तीन आलू, कॉर्नफ्लोर दो बड़े चम्मच, बेसन दो चम्मच, काली मिर्च का पाउडर, जीरा आधा चम्मच, हरी मिर्च, हरा प्याज बारीक कटा, नमक स्वादानुसार, तेल आवश्यकता के हिसाब से।
आलू का चीला बनाने की विधि
आलू को धोकर छिलका छील लें। फिर इन्हें कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किए आलूओं को अच्छी तरह से धोकर इसका पानी निथार दें। कम से कम दो से तीन पानी से धोकर इसे साफ करें। जिससे कि इसका स्टार्च निकल जाए। अब एक बाउल में आलू के लच्छे के साथ बेसन, कॉर्नफ्लोर डालें। इस आलू के पेस्ट को देखते रहें। अगर ये ज्यादा गीला लगे तो इसमे थोड़ा सा और बेसन और कॉर्नफ्लोर मिला लें। इसका पेस्ट गाढ़ा हो। अब इसमे काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, प्याज, नमक डालकर मिक्स कर लें। अब नॉनस्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। फिर मध्यम आंच पर इसे दोनों तरफ सुनहरा होने तक पकाएं। साथ में चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।