Maha Shivratri 2021: चटपटा खाने का मन है तो बनाए व्रत वाली टिक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विशेष पर बहुत सारे लोग पूजा-पाठ के साथ व्रत भी रखते हैं। भोले बाबा को प्रसन्न करने का ये खास दिन इस बार 11 मार्च को पड़ेगा। ऐसे में अगर व्रत रखने वाले हैं तो ट्राई करें व्रत वाली टिक्की। जिसे बनाना तो आसान है ही साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होगा।
व्रत वाली टिक्की की सामग्री
समा के चावल एक कप या फिर सिंघाड़े का आटा, दो उबले हुए आलू, सेंधा नमक स्वादानुसार, कुटी हुई काली मिर्च, हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, भुना हुआ जीरा और धनिया का पाउडर, देसी घी।
बनाने की विधि
समा के चावल की टिक्की बनाने के लिए समा के चावल को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। फिर दरदरा पीस लें। अब आलू को मसलकर इसमे चावल का पेस्ट मिला लें। साथ में सारी सामग्रियां काली मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक और धनिया जीरा का पाउडर मिलाकर रख लें। एक नॉन स्टिक पैन को देसी घी डालकर गर्म करें। अब पेस्ट को टिक्कियों का आकार देकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। एक प्लेट में निकालकर दही और हरी चटनी के साथ सर्व करें।