{"_id":"6048b5db07a7166d1051b8e9","slug":"maha-shivratri-2021-make-coconut-kheer-recipe-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri 2021: व्रत में बनाएं नारियल की खीर, सेहत के लिए भी है फायदेमंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Maha Shivratri 2021: व्रत में बनाएं नारियल की खीर, सेहत के लिए भी है फायदेमंद
Thu, 11 Mar 2021 09:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 11 Mar 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
coconut
- फोटो : social media
व्रत में अगर आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो वहीं मखाने की खीर को छोड़ कुछ नया ट्राई करें। साथ ही आने वाले समय में गर्मियों के मौसम में इस नारियल की खीर को बनाकर शरीर को हाइड्रेट भी रखा जा सकता है। जो सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। तो चलिए जानें नारियल की खीर बनाने की विधि।
विज्ञापन
नारियल की खीर बनाने की सामग्री
कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल, दूध एक लीटर, चीनी तीन चौथाई कप, इलायची पाउडर, बारीक कटा बादाम एक चम्मच, कटा हुआ काजू, कटा पिस्ता, चुटकी भर केसर।
बनाने की विधि
एक भगोने में दूध डालकर उबालें। एक चम्मच इस दूध को निकालकर उसमे केसर भिगोकर रख दें। बाकी भगोने के दूध को धीमी आंच पर गाढा करें। जब ये दूध पककर आधा हो जाए को इसमे कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल डाल दें। अब दूध में डले नारियल को मिलाते हुए पकाएं। चलाते रहें जिससे कि ये पके नहीं। अब पैन में चीनी, इलायची पाउडर, केसर, बादाम, काजू और पिस्ता डालें। अच्छे से मिलाकर पांच से सात मिनट तक पकाएं। ठंडा या गर्म जैसा चाहें सर्व करें।
विज्ञापन