{"_id":"a1f2505332ba75a6363febf4603349b7","slug":"lack-of-sleep-make-teenagers-fat","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों में मोटापे के लिए काफी है यह वजह","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
किशोरों में मोटापे के लिए काफी है यह वजह
एजेंसी, मेलबर्न
Updated Tue, 24 Sep 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन मोटापे की वजह को हम डाइट और शारीरिक श्रम से ही जोड़कर देखते हैं लेकिन मोटापा बढ़ाने के लिए एक और वजन पर गौर करने की जरूरत है। हाल में हुए एक शोध की मानें तो किशोरों में मोटापे की एक बड़ी वजह नींद की कमी है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि नींद की कमी के कारण किशोरों को मोटापे का रिस्क हो सकता है जबकि किशोरियों के साथ ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
बढ़ते वजन से परेशान हैं तो लें ये सात फाइबर युक्त डाइट
विज्ञापन
शोध के दौरान 15 से 18 वर्ष की आयु के 386 लड़कों और 299 लड़कियों के नींद के रुटीन और लंबाई, वजन और मोटापे के रेशियो पर अध्ययन किया गया।
शोध में पाया गया कि 69.5 किलो के वजन वाला 16 वर्षीय सामान्य बालक जो प्रतिदिन आठ घंटे सोता है, उसका वजन दस घंटे सोने वाले बालक की अपेक्षा नौ प्रतिशत अधिक होता है।
नींद नहीं आती है तो आजमाएं ये आसान उपाय
शोधकर्ता पॉला स्किडमोर के अनुसार, ''शोध के आधार पर यह मानना जरूरी है कि फिट रहने के लिए नींद कितनी जरूरी है। यही वजह है कि किशोरों के लिए भरपूर नींद बहुत अधिक जरूरी है। हालांकि किशोरियों पर यह निष्कर्ष लागू नहीं होता है यानी उनकी फिटनेस का पैमाना नींद न होकर डाइट और एक्सरसाइज कहा जा सकता है।''
इस शोध का विस्तृत विवरण न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।