फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   know how to make tasty cauliflower soup at home

सर्दियां होंगी स्वाद से भरपूर, घर पर आसानी से बनाएं 'गोभी का सूप'

Sat, 09 Nov 2019 09:33 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 09 Nov 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
know how to make tasty cauliflower soup at home

विटामिन ए, सी, डी, बी 6 , मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे गुणों से भरपूर ठंड में खाने के लिए सबसे जड़ा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी 'फूलगोभी' स्वास्थ्य के लिए उत्तम मानी जाती है। हालांकि अब तक आपने फूलगोभी के पराठे, सब्जी तो खूब खाई होगी, लेकिन ठंड गर्म सूप मिल जाए तो सर्दियां सुकून से बीतती हैं।

विज्ञापन


ज्यादातर आपने चिकन, टमाटर या फिर नींबू धनिये का सूप पिया होगा। लेकिन वे कितने ही स्वादिष्ट क्यों न हों, पूरी सर्दी एक ही सूप को पीना काफी बोरिंग हो जाता है। तो ऐसे में हम आपको गोभी का सूप बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जिसे पीकर आप बोर तो बिल्कुल नहीं होंगे। 

विज्ञापन

know how to make tasty cauliflower soup at home
सामाग्री
  • 1 फूलगोभी 
  • 1 गाजर
  • 1 प्याज, कटा हुआ
  • 2-3 लहसुन की कलियां, कसा हुआ
  • 1 कप चिकन या सब्जी स्टॉक
  • अपनी पसंद का 1 बड़ा चम्मच तेल
  • धनिया के पत्तों का एक गुच्छा
  • काली मिर्च और स्वाद के लिए नमक
  • आधा कप दूध

know how to make tasty cauliflower soup at home

गोभी के सूप बनाने की विधि 
  • एक पैन में, तेल और प्याज डालें। जब प्याज हल्का गुलाबी हो जाए तो लहसुन डालें और दोनों को भूरा होने तक भूनें।
  • गोभी, गाजर, नमक और काली मिर्च जोड़ें और पकने तक इसे भूनें। 5 मिनट के लिए सब्जी या चिकन स्टॉक डालें और उबालें।
  • दूध डालकर एक बार उबालने के आने दें, गैस को बंद कर दें। धनिया पत्ती छिड़क कर गर्मागर्म परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed