फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Know benefits of eating dry fruits in winter season

सर्दियों में सूखे मेवे खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

Sat, 25 Nov 2017 09:22 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला Updated Sat, 25 Nov 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Know benefits of eating  dry fruits in winter season
यूं तो आप पूरे साल ही ड्राई फ्रूट्स का सेवन किसी-न-किसी तरह करते रहते हैं। लेकिन सर्दियों में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में सूखे मेवे सर्दी, फ्लू और कई अन्य बीमारियों से बचाव करते हैं। वह रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने और बढ़ाने में मदद करते हैं। ओरिफ्लेम इंडिया की वेलनेस एक्सपर्ट सोनिया नारंग कहती हैं कि इस मौसम ड्राई फ्रूट्स सिर्फ सर्दी, फ्लू आदि से ही हमारी रक्षा नहीं करते, बल्कि ये हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को बनाए रखने और उसको तंदुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें-बासी रोटी खाने के ये 4 फायदे जानकर आज के बाद ताजी रोटी खाना छोड़ देंगे आप
विज्ञापन

Know benefits of eating  dry fruits in winter season
ये त्वचा की नमी को कायम रखने में मददगार होते हैं, क्योंकि उसमें प्राकृतिक तेल, खनिज तत्वों और विटामिन्स की अधिकता होती है। ऐसे में सर्दियों में त्वचा को रूखेपन से बचाने में सूखे मेवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स खून को भी शुद्ध करते हैं, जिससे हमारा पूरा स्वास्थ्य सुधरता है। सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखते हैं। ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रीएंट्स एंटी-ऑक्सीडेंट्स का काम करते हैं और शरीर में फाइबर की अच्छी मात्रा उपलब्ध कराते हैं। इसमें विटामिन ए, सी और आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।
 

Know benefits of eating  dry fruits in winter season
इस मौसम में सूखे मेवे और अलग-अलग तरह के बीज (अलसी, तिल, कद्दू के बीज) को दोपहर के भोजन में शामिल करना अच्छा माना जाता है, खासकर सर्दियों में। सर्दी से राहत देने के साथ ये आपको पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। आप इसे नाश्ते में भी शामिल कर सकती हैं। अलसी के बीज में ओमेगा-3 होता है, जो दिल व दिमाग को तरोताजा रखता है। तिल के बीज जोड़ों के लिए अच्छे होते हैं। कद्दू के बीज में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है, जो जोड़ों के लिए अच्छा है। मगज दिमाग को तरोताजा रखता है।          
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed