आप घर में कद्दू की सब्जी तो अक्सर बनाती होंगी। कद्दू की सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है। आप घर में कद्दू का रायता भी बना सकती हैं। कद्दू का रायता भी काफी स्वादिष्ट होता है। खाने के साथ रायता हो तो खाने का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। घर में कद्दू का रायता बनाना काफी आसान होता है और इसको बनाने में लगभग 25 मिनट का समय लगता है। आइए जानते हैं घर में स्वादिष्ट कद्दू का रायता बनाने की विधि...
{"_id":"5f398ca88ebc3e3cba0b49b8","slug":"kaddu-ka-raita-recipe-how-to-make-pumpkin-raita-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में बनाएं स्वादिष्ट कद्दू का रायता, 25 मिनट में हो जाएगा तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर में बनाएं स्वादिष्ट कद्दू का रायता, 25 मिनट में हो जाएगा तैयार
Tue, 01 Sep 2020 09:48 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
कद्दू का रायता बनाने के लिए सामग्री
- कद्दू - 200 ग्राम
- दही-350 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 2 चम्मच
अगली स्लाइड्स में जानिए घर में कद्दू का रायता बनाने की आसान विधि...
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 1
- सबसे पहले आपने कद्दू को अच्छी तरह से छिल लेना है। इसके बाद कद्दू में से बिज को हटा लें और बिज हटाने के बाद कद्दूकस कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 2
- अब आपने एक पैन में तेल गर्म कर लेना है। तेल के गर्म होने के बाद इसमें कद्दू और नमक डाल दें। इसे 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह से भूनें। जब कद्दू ठीक से पक जाए तो गैस को बंद कर दीजिए। इसके बाद आपने इसे कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ देना है।
विज्ञापन
कद्दू का रायता- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 3
- इसके बाद एक बर्तन में दही, हल्का नमक, जीरा पाउडर और धनिया पत्ता डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसमें पकाए हुए कद्दू को डाल दें। कद्दू डालने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इन आसान से तीन स्टेप्स में कद्दू का रायता बनकर तैयार हो जाएगा। कद्दू का रायता बनाने में आपको लगभग 25 मिनट का समय लगेगा।
आगे पढ़ें...