रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए बनाएं अदरक की बर्फी, स्वाद में भी है लाजवाब
अदरक का सेवन करके बीमारियाें से दूर रहा जा सकता है। इस बार घर पर तैयार करें अदरक की बर्फी। लंबे समय तक आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह जल्दी खराब भी नहीं होगी। बस बारिश के मौसम में आपको नमी से इसे बचाना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश का मौसम आते ही घर में सर्दी-जुकाम, बुखार आदि होना बहुत सामान्य बात है। ऐसे में घर पर कुछ ऐसा बनाएं जिससे कि सबकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो और आप बीमारियों से दूर रह सकें। बर्फी खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। ऐसे में इस बार बनाकर देखें अदरक की बर्फी। इसे बनाना बहुत मुश्किल भी नहीं है और ये स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है। आइए जानते हैं इसे किस तरह से तैयार किया जाता है।
सामग्री-
अदरक- 200 ग्राम
चीनी- 300 ग्राम
घी- 2 चम्मच
इलायची- 10
दूध- 2 चम्मच
विधि-
सबसे पहले 200 ग्राम अदरक लें और उसे काटकर दो चम्मच डालकर मिक्सर जार में पीस लें। अब एक पैन लें उसमें 1 चम्मच घी गर्म करें और उसमें अदरक का पेस्ट डाल लें। इसे 5 मिनट तक मध्यम आंच पर चलाएं। जब पेस्ट गाढ़ा होने लगे तो उसमें चीनी डाल दें। चीनी जब अच्छे से पिघल जाए तो इलायची के छिलके निकालकर उसे पीस लें और इलायची पाउडर उसमें मिला दें। अब एक थाली में बटर पेपर लगाएं और उस पर थोड़ा घी लगा लें। मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे तो गैस को बंद करके उसे इस तैयार थाली पर फैला लें। मिश्रण जब ठंडा होने लगे तो चाकू से उसकी बर्फी काट लें। बर्फी तैयार है, इसे किसी डिब्बे में खाली कर लें। 2 महीने तक यह खराब नहीं होगी।