फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   hypertension drug from indian spices

मसालों से बनी दवा नियंत्रित करेगी हाई बीपी

Thu, 26 Jun 2014 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Jun 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
hypertension drug from indian spices

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाल में वैज्ञानिकों ने भारतीय मसालों से ऐसी दवा तैयार की है जिसकी मदद से वे हाइपरटेंशन के उपचार का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, श्री रामचंद्र यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने चेन्नई में वैज्ञानिकों ने चूहों पर इस दवा का इस्तेमाल करके अपने प्रयोग में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


इन मसालों से तैयार है यह दवा

hypertension drug from indian spices

वेंथामरई चूर्णम नामक यह दवा ग्रेवी, कढ़ी और रसम में इस्तेमाल होने वाले मसालों से तैयार की गई है। इसमें इलायची, अदरक, जीरा, लंबी काली मिर्च, सफेद कमल की पत्तियां और विभिन दक्षिण भारतीय मसालों को इस्तेमाल किया गया है।

मसालों से बनी इस दवा में eNOS नामक एंजाइम है जो नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ाता है जिससे धमनियों में ब्लॉकेज नहीं हो पाता।

नहीं है कोई साइड इफेक्ट

hypertension drug from indian spices

शोधकर्ताओं का दावा है कि इस दवा के सेवन से दिल के मरीजों को किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा। यह शोध एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी एंड मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

शोधकर्ता डॉ. एस थांकिचलन के अनुसार, ''इस दवा की सबसे बड़ी खासियत है कि इससे प्रचलित एलोपैथिक दवाओं की तरह साइड इफेक्ट्स नहीं होंगे। साथ ही, कम कीमत के कारण इसका उपलब्धता भी आसान होगी।''

वैज्ञानिकों ने चूहों पर सफलता के बाद दिल के रोग से गंभीर हालत में पहुंच चुके जानवरों पर शोध की तैयारी कर रहे हैं, इसके बाद ही वे इसे बाजार में उतारने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed