मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कोरोना महामारी में बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करने की सलाह दी जा रही है। ऐस में आज हम आपको बताएंगे आप घर में कैसे आसानी से अदरक की बर्फी बना सकते हैं।
घर में इन 5 स्टेप्स में बनाएं अदरक की बर्फी, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद
- अदरक की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
अदरक- 200 ग्राम
चीनी- 300 ग्राम
घी- 2 चम्मच
इलायची- 10 दाने
अगली स्लाइड्स में जानिए अदरक की बर्फी बनाने की विधि...
पहला स्टेप
- सबसे पहले अदरक को अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद अदरक को मोटे- मोटे आकार में काट लेना चाहिए। इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सर में थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पीस लें।
दूसरा स्टेप
- दूसरे स्टेप में आपने गैस पर एक पैन रखना है और इसे गर्म होने देना है। पैन के गर्म हो जाने पर इसमें घी डालें और गर्म होने दें। घी के गर्म हो जाने के बाद इसमें अदरक का पेस्ट डाल दें। अब इसे मध्यम आंच पर पांच मिनट तक फ्राई करते रहें।
तीसरा स्टेप
- तीसरे स्टेप में आपने इसमें चीनी डालनी है। इस बात का ध्यान रखें कि आपने इसे लगातार चलाते रहना है, नहीं तो पेस्ट जल जाएगा। चीनी के मेल्ट हो जाने के बाद इसमें इलायची डाल दें। इलायची डालने के बाद इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो आंच को कम कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट अधिक गाढ़ा न हो।