फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   how to control cholesterol during wedding season

शादियों में ऐसे रखें कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण

Sat, 01 Dec 2012 01:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Dec 2012 01:18 PM IST
विज्ञापन
how to control cholesterol during wedding season

शादियों के इस सीजन में भला दावत से दूरी भला कौन रखता होगा। शादी और पार्टी में ऑयली और फैटी डाइट से परहेज करना जितना मुश्किल रहता है उतना ही मुश्किल सर्दियों में वर्कआउट लगता है। ऐसे में कई बार कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखना बेहद मुश्किल हो जाता है और न चाहते हुए भी शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति को दिल की बीमारी तक की शिकायत हो सकती है।

विज्ञापन


अगर आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं और शादी के सीजन में इस पर नियंत्रण रखना चाहते हैं तो हम आपको डायटिशियन स्नेहा राय से बातचीत के आधार पर जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


शादी की दावत में रखें इन बातों का ध्यान
शादी की दावत में जाने से पहले और डिनर के दौरान इन छोटी-छोटी सावधानियों को बरतने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में आसानी होगी।

- शादी में डिनर के लिए जा रहे हैं तो पहले घर से हेल्दी हल्की डाइट लेकर चलें जिससे आपका डिनर बहुत हेवी न हो।
- पार्टी में हमेशा सूप, स्प्रिंग रोल्स, हरा-भरा कबाब जैसे स्टार्टर्स को चुनें और इसके बाद ही मेन कोर्स लें। इससे हेल्डी डाइट अधिक लेंगे।
- खाने की प्लेट समझदारी से लगाएं। डाइट के आधे हिस्से में सैलेड लें और आधे में पनीर, चिकन, दाल, रायता, चटनी आदि लें जिनसे फैट्स के बजाय प्रोटीन अधिक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तंदूरी नान, हेवी ग्रेवी वाली डिश, बहुत अधिक मिठाइयां, मटन, व्हाइट सॉस आदि से बचें।
- डिनर के बाद हो सके तो घर जाकर दो ग्लास गुनगुना पानी या ग्रीन टी जरूर लें।  

मौसम के हिसाब से बदलें डाइट
इस मौसम में शादियों में डाइट कंट्रोल करने के साथ ही यह भी जरूरी कि भोजन को लेकर आप कुछ छोटे-छोटे बदलाव करें।

- रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं।
- सुबह के नाश्ते में ओट्स शामिल करें।
- अपनी डेली डाइट में बीन्स, सेब, मछली आदि शामिल करें।
- भोजन को ऑलिव ऑयल में पकाएं।
- रोज सुबह तीन अखरोट और भिगोए हुए पांच से छह बादाम का सेवन करें।
- दो कप ग्रीन टी का सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed