{"_id":"b198e02157d36edeae8a81bff2af4533","slug":"high-acids-diet-cause-kidney-failure-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":" किडनी की बीमारी से बचने के लिए डाइट में बरतें यह सावधानी","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
किडनी की बीमारी से बचने के लिए डाइट में बरतें यह सावधानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Feb 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
किडनी संबंधी रोगों से बचना चाहते हैं तो डाइट में यह सावधानी बरतना फायदेमंद साबित हो सकता है। अमेरिकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो अधिक एसिड युक्त डाइट के सेवन से किडनी फेल होने का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि मीट जैसी हाई एसिड डाइट के सेवन से किडनी के मरीजों को किडने फेल होने का रिस्क बढ़ जाता है।
शोधकर्ताओं ने क्रोनिक किडनी डिजीज के 1,486 मरीजें पर किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।
शोधकर्ता तनुश्री बनर्जी के अनुसार, मीट जैसी हाई एसिड डाइट किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं जबकि सब्जियों और फलों जैसी लो एसिड डाइट किडनी को नुकसान किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
शोध के दौरान प्रतिभागियों के 14.2 सालों तक की डाइट का अध्ययन किया गया है और यह निष्कर्ष निकाला गया है।