{"_id":"16818b5752dca567ccb80b426d82a493","slug":"heavy-breakfast-boost-chances-of-fertility-in-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बनने की चाहत है तो डाइट में करें यह बदलाव","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मां बनने की चाहत है तो डाइट में करें यह बदलाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनशैली के बदलाव अब कम उम्र में ही महिलाओं की फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। ऐसे में सिर्फ एक अच्छी आदत महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
मां बनने की चाहत है तो महिलाएं जरूर पहनें यह गहना
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि सुबह भरपूर नाश्ता करना महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में अहम रोल निभाता है।
पीरियड्स के दर्द में आराम दिलाएं ये घरेलू उपाय
जेरूसलेम की हिब्रयू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता प्रोफेसर ओरेन फ्रॉय, डेनिएला जोकाबोविज़ और डॉ. जूलियो वेनस्टेन ने अपने शोध में माना है कि जो महिलाएं सुबह के समय भरपूर नाश्ता करती हैं उनके पीरियड्स नियमित रहते हैं।
विज्ञापन
समय से नहीं होते पीरियड्स तो अपनाएं ये उपाय
इतना ही नहीं, नाश्ते का संबंध शोधकर्ताओं ने महिलाओं में बेहद आम समस्या पोलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) से भी माना है। शोध के दौरान 12 सप्ताह तक 60 महिलाओं का परीक्षण किया गया और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।
इस दौरान महिलाओं को दो समूहों में बांटा गया और एक समूह को प्रतिदिन 1800 कैलोरी वाला नाश्ता जबकि दूसरे समूह को हल्का नाश्ता करवाया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि भरपूर नाश्ता करने वाली महिलाओं का इन्सूलिन और ग्लूकोज का स्तर संतुलित हुआ।
इतना ही नहीं, भरपूर नाश्ता करने वाली महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन नामक पुरुष सेक्स हार्मोन का स्तर घटा और ओव्यूलेशन की गति तेज हुई। यह शोध क्लीनिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
अगर आप भी घर में नन्हीं किलकारी के इंतजार में हैं तो महिलाओं की डाइट पर ध्यान देना शुरू कर दें।