फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health supplement is not substitute of diet

भोजन का विकल्प नहीं है हेल्थ सप्लीमेंट

Tue, 18 Dec 2012 03:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Dec 2012 03:30 PM IST
विज्ञापन
health supplement is not substitute of diet

श्रुति का छोटा बेटा रोहन दूध पीने में आनाकानी करता है इसलिए वह हमेशा उसके दूध में हेल्थ ड्रिंक सप्लीमेंट मिलाकर उसे रोज देती है। श्रुति का ही बड़ा बेटा राहुल डोले बनाने के लिए न सिर्फ जिम जाता है बल्कि तरह-तरह की हेल्थ सप्लीमेंट वाली गोलियां डाइट में लेता है। उसके घर में हेल्थ सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल इतना जरूरी माना जाता है जितना हम भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले के इस्तेमाल को जरूरी समझते हैं, लेकिन फिर भी उसके परिवार में कोई भी पूरी तरह फिट और स्वस्थ नहीं है।

विज्ञापन


आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनिरल्स देने के लिए हम तरह-तरह के हेल्थ सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। कई बार तो स्थिति यह हो जाती है कि हम हेल्थ सप्लीमेंट को हरी सब्जियों, फलों आदि का पर्याय समझ लेते हैं। ऐसे में इनका सेवन हमारे लिए कितना जरूरी है और कितना नहीं, इसके बारे में हम डाइटिशियन स्नेहा राय से बातचीत के आधार पर आपको जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


क्यों जरूरी हैं हेल्थ सप्लीमेंट्स
रोज का डाइट में शरीर के लिए जरूरी तत्व वाला आहार ले पाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में हेल्थ सप्लीमेंट्स को अगर हेल्दी डाइट के साथ लें तो शरीर के लिए जरूरी तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। लेकिन ये सप्लीमेंट्स भरपूर सेहतमंद डाइट के साथ लेने चाहिए न की इसके विकल्प के रूप में।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही हेल्थ सप्लीमेंट चुनते वक्त रखें ध्यान
बाजार में आज तरह-तरह के हेल्थ सप्लीमेंट मौजूद हैं। किसी का दावा है कि इसके सेवन से बच्चे की हाइट बढ़ेगी तो कोई दिमाग तेज करना का दावा करता है। ऐसे में हेल्थ सप्लीमेंट का चयन करते वक्त थोड़ी रिसर्च जरूरी है। बेहतर तो यह होगा कि आप अपने फैमिली डॉक्टर से इस बारे में जरूर परामर्श लें। खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान या बहुत छोटे बच्चों के लिए हेल्थ सप्लीमेंट चुनते वक्त तो डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इनसे जुड़े हैं कई मिथ
अक्सर बाजार में मौजूद हेल्थ सप्लीमेंट्स के बारे में लोगों का यह मानना होता है की प्रोटीन की अधिकता वाले सप्लीमेंट्स को जमकर खाने से मसल्स बनती हैं। असलियत यह है कि मसल्स केवल प्रोटीन से नहीं बल्कि कार्बोहाइड्रेट युक्त डाइट को की बार लेने, भोजन के सही समय और सही तरीके की एक्सरसाइज से बनते हैं।

इसी तरह विटामिन सी युक्त सप्लीमेंट्स के बारे में लोग मानते हैं कि इसके सेवन से जुकाम ठीक हो जाता है जबकि किसी भी शोध में यह अब तक साबित नहीं हुआ है।

फायदे ही नहीं, नुकसान भी हैं
बिना सोचे-समझे जरूरत से ज्यादा हेल्थ सप्लीमेंट्स लेने के कई नुकसान हैं। कई सप्लीमेंट्स में ऐसे तत्व होते हैं जिनकी अधिकता शरीर के रासायनिक संतुलन को बिगाड़ सकती है। मसलन, विटामिन के की अधिकता वाली सप्लीमेंट्स लेने से शरीर का रक्त पतला करने की क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप किसी तरह की परिवार निरोधक गोली ले रहे हैं या डिप्रेशन की दवा ले रहे हैं तो भी बिना चिकित्सकीय परामर्श के हेल्थ सप्लीमेंट्स न लें।


एंटीऑक्सीडेंट्स सप्लीमेंट्स जिनमें विटामिन सी और ई अधिक मात्रा में होता है, इनके सेवन से कैंसर के दौरान कीमोथेरेपी का प्रभाव कम हो जाता है। बहुत अधिक विटामिन ए युक्त सप्लीमेंट के सेवन से सिरदर्द, लिवर में दिक्कत जैसे साइड एफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे ही शरीर में आयरन की अधिकता से घबराहट , उल्टियां और लिवर संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अधिकतर डाइट्री सप्लीमेंट्स गर्भवती महिलाओं या माताओं और नवजात शिशुओं पर टेस्ट नहीं की जाती हैं, इसलिए इनके चयन के समय चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed