{"_id":"768e3e86332f37d039cd15a750b6a56b","slug":"health-benefits-of-bacteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवां दिखने से लेकर एलर्जी तक, इन बैक्टीरिया के हैं 5 बड़े फायदे","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
जवां दिखने से लेकर एलर्जी तक, इन बैक्टीरिया के हैं 5 बड़े फायदे
अर्पिता जिन्दल
Updated Tue, 13 Aug 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैक्टीरिया का ख्याल आते ही दिमाग में बीमारियों के नाम आने लगते हैं। लेकिन सभी बैक्टीरिया सेहत के लिए हानिकारक नहीं होते। कुछ बैक्टीरिया बेहद मददगार भी होते हैं। यह बैक्टीरिया खाना पचाते हैं, विटामिन्स बनाते हैं और इन्फेक्शन से बचाते हैं। इन सूक्ष्मजीवों को प्रो-बायोटिक कहा जाता है।
विज्ञापन
ऐसे होते हैं फायदेमंद
पाचन और पोषण में लाभदायक लैक्टोबेसिलस श्रेणी के प्रो-बायोटिक्स पेट के लिए वरदान हैं। इनके बिना पाचन और पाचन तंत्र अधूरा रहता है। जीवधारियों के शरीर में भोजन को शरीर में अवशोषित करने और पोषण चक्र की अंतिम कड़ी तक बैक्टीरिया सक्रिय रहते हैं। इसलिए लंबे समय तक एंटीबायोटिक दवा देने के बाद डॉक्टर रोगी को प्रो-बायोटिक लेने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
कायाकल्प और जवां दिखने में
इलैक्टोबेसिली और बाइफिडो बैक्टीरिया शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की भूमिका निभाते हैं। बुढ़ापे की सबसे प्रमुख वजह है-मुक्त कण, जो तमाम मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं, हानिकारक तत्वों और दिनचर्या की वजह से पैदा होते हैं। अच्छे बैक्टीरिया हानिकारक फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने की शक्ति रखते हैं।
विज्ञापन
एलर्जी कम करने में
ओसाका यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसीन के अनुसार नाक और साइनस से संबंधित एलर्जी में प्रो-बायोटिक्स बेहद कारगर होते हैं। लैक्टोबेसिलस कैसेइ, लैक्टोबेसिलस पैराकैसेइ, लैक्टोबेसिलस ऎसिडोफिलस और बायफिडोबैक्टेरियम लोंगम जैसे अच्छे बैक्टीरिया जहरीले प्रभावों से मुकाबले में मददगार होते हैं।
वायरस से मुकाबला करने में मददगार
इटली की स्पेनजा यूनिवर्सिटी के शोधकर्मियों ने प्रो-बॉयोटिक बैक्टीरिया में वायरसों के मुकाबले की शक्ति खोज निकाली है। शोध के अनुसार लैक्टोबेसिलस ब्रेवी जैसे बैक्टीरिया हर्पीज जैसे वायरसों का मुकाबला करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
मां के दूध के लिए फायदेमंद
यदि गर्भवती महिलाओं को प्रो-बायोटिक्स से भरपूर खुराक मिले तो दूध की मात्रा और गुणवत्ता दोनों बढ़ सकती है।