{"_id":"aaa63b6093a447bd8188b7e6b4981e36","slug":"handshake-is-as-dangerous-as-smoking","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस जानकारी के बाद हाथ मिलाने से पहले सौ बार सोचेंगे आप","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इस जानकारी के बाद हाथ मिलाने से पहले सौ बार सोचेंगे आप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 May 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे संबंधों की शुरुआत या अभिवादन के तौर पर हाथ मिलाना भले ही शिष्टाचार का अहम हिस्सा हो लेकिन सेहत के लिए यह बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
हाल में हुए शोध की मानें तो हाथ मिलाने के दौरान एक हाथ से दूसरे हाथ में कीटाणुओं का इस तरह प्रसार होता है कि यह संक्रमण फैलाने का बड़ा कारण हो सकता है।
पढ़ें - इस बड़े खतरे से आपको बचा सकती है आपकी ही लार
विज्ञापन
डेलीमेल में प्रकाशित शोध की मानें तो सावर्जनिक स्थलों पर सिगरेट पीना और हाथ मिलाना सेहत के लिए एक समान ही खतरनाक है।
यूसीएलए द्वारा करवाए गए इस शोध में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि हाथ मिलाने से कई तरह के संक्रमण के फैलने का रिस्क अधिक रहता होता है इसलिए इसके बजाय हाथ हिलाकर अभिवादन करना सुरक्षित विकल्प है।
विज्ञापन
जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में प्रकाशित हुए एक शोध में भी माना गया है कि हाथ मिलाना हाइजीन के लिहाज से सुरक्षित नहीं है क्योंकि एक हाथ से दूसरे हाथ तक संक्रमण फैलने का रिस्क अधिक होता है।