{"_id":"9d58ce48071343c4dc1a0ec525bb103a","slug":"saliva-can-help-in-diagnosing-pancreatic-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बड़े खतरे से आपको बचा सकती है आपकी ही लार ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इस बड़े खतरे से आपको बचा सकती है आपकी ही लार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 May 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
मुंह में मौजूद लार न सिर्फ आपको मुंह में किसी प्रकार के संक्रमण से बचाती है बल्कि यह सेहत से जुड़े गंभीर खतरे के प्रति भी एलर्ट कर सकती है।
विज्ञापन
हाल में हुए शोध की मानें तो लार की मदद से पेंक्रियाज में होने वाले कैंसर का पता चल सकता है।
सैन डियागो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि लार में मौजूद कुछ खास किस्म के बैक्टीरिया की मदद से पेंक्रियाज के कैंसर का पता चल सकता है जो समान्य स्थिति में लार में नहीं होते हैं, केवल कैंसर की स्थिति में लार में मौजूद होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने माना कि पेंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों की लार में लेपोट्रीचिया और कैंपाइलोबैक्टर नामक बैक्टीरिया का स्तर अधिक होता है।
शोधकर्ता पेड्रो टोरस के अनुसार, ''हमने अपने शोध में कुछ विशेष प्रकार के बैक्टीरिया का पता लगाया है जो पेंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों की लार में मौजूद होते हैं। शुरुआती दिनों में अगर इनका पता चल जाए तो कैंसर के मरीजों को बचाना आसान हो सकता है।''
विज्ञापन