फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   gluten allergy celiac home remedies

खाने से जुड़ी एलर्जी कहीं आपको भी तो नहीं?

Tue, 14 Jan 2014 03:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Jan 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
gluten allergy celiac home remedies

हमारा शरीर कई बार कुछ पदार्थों को लेकर काफी संवेदनशील हो जाता है। इन पदार्थों का सेवन करते ही उसका असर भी शरीर पर दिखने लगता है। ऐसी ही एक बीमारी है सीलिएक।

विज्ञापन


150 लोगों में से किसी एक व्यक्ति को होने वाली इस बीमारी का कारण है शरीर का ग्लूटेन नामक प्रोटीन को अवशोषित न कर पाना। ऐसे में जब भी व्यक्ति ग्लूटेन युक्त किसी खाद्य पदार्थ का सेवन करता है, तो वह बीमार हो जाता है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसका सबसे बेहतर उपचार खुद मरीज के पास ही है।
विज्ञापन


क्या है यह बीमारी
सीलिएक छोटी आंत की बीमारी है। इसे गेहूं या अन्य साबुत अनाजों से होने वाली एलर्जी भी कहा जा सकता है। जब खाना ग्लूटेन से निकलता है तो यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लूटेन जौ, राई और गेहूं जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। सीलिएक से पीड़ित लोगों को गेहूं, जौ और ओट्स में मौजूद ग्लूटेन नामक प्रोटीन से एलर्जी होती है।

देहरादून के दून अस्पताल में फिजिशियन डॉ. एन.एस बिष्ट इस बीमारी के बारे में पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है। बीमारी पुख्ता होने के बाद इसका इलाज यही है कि व्यक्ति को आजीवन ग्लूटेन मुक्त डाइट का सेवन करना होता है। दवा या अन्य किसी तरीके से इसका इलाज नहीं किया जा सकता है। ग्लूटेन-फ्री आहार वह आहार है जिसमें ग्लूटेन प्रोटीन शामिल नहीं होता है। यह आहार सीलिएक के लक्षणों को नियंत्रित करने और जटिलताओं को रोकने में मदद करता है।   

क्या है कारण
सीलिएक का कोई निश्चित कारण सामने नहीं आ पाया है। शोध और रिसर्च की मानें तो इसे एक आनुवांशिक बीमारी भी कहा जा सकता है। कोई भी व्यक्ति बचपन, किशोरावस्था या युवावस्था से लेकर वयस्क होने तक किसी भी उम्र में इस बीमारी का शिकार हो सकता है। इसके लक्षण अक्सर किसी तनावपूर्ण दौर से गुजरने के बाद सामने आते हैं, जैसे सर्जरी, बीमारी, इंफेक्शन या बच्चे का जन्म।


गौर करें लक्षण
इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ सामान्य लक्षणों की बात करें तो-
- दस्त या कब्ज, पेट दर्द और वजन बढ़ना या कम होना।  
- चक्कर आना, जोड़ों या हड्डियों में दर्द और एनीमिया।  
- महिलाओं में मासिक धर्म का अनियमित होना।
- त्वचा पर निशान बनना।

ऐसे करें बचाव
इससे बचने के लिए गेहूं, राई, जौ या बीयर जैसे पेय पदार्थ या ऐसा कोई भी खाद्य पदार्थ जैसे रोटी, अनाज युक्त नाश्ता, पास्ता और पिज्जा जिसमें गेहूं और गेहूं उत्पाद शामिल हों का सेवन नहीं करना चाहिए। सीलिएक बीमारी से ग्रस्त लोग चावल और मक्का का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed