आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को नजरअंदाज कर देने की हमारी पुरानी आदत है। जो दिखा वो खा लेना या जो जल्दी बन गया उसे बना लेना, लेकिन इन्हीं छोटी-छोटी बातों का अगर ख्याल रखा जाए तो हम अपने लीवर को स्वस्थ रख सकते हैं। यह हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है, जिसका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूडस के बारे में जो आपके लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जानिए कौन सी हैं वो चीजें?
अंकुरित बीज जैसे चना या मूंग खाने से लीवर संक्रमण जैसी परेशानी नहीं होती।
बेरी में एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसाइनिन होता है। जो लीवर को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है और स्वस्थ रखने में मदद करता है। लीवर के संक्रमण से बचने के लिए अपनी डाइट में बेरी या बेरी का जूस को शामिल करें।
हल्दी में भी लीवर की सफाई के लिए कई तरह के तत्व पाएं जाते हैं। ये शरीर में मौजूद वसा को भी पचाने में मदद करता है।
लहसुन लीवर की सफाई के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। ये लीवर में मौजूद विशुध्दियों को निकालने में मदद करता है। इसके अलावा लहसुन कोलेस्ट्राल को कम करता है साथ ही जो लीवर के काम में रुकावट पैदा करते हैं।