फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   fathers job pressure on children

पिता की नौकरी का असर बच्चों की सेहत पर भी

Fri, 03 Aug 2012 02:06 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2012 02:06 PM IST
विज्ञापन
fathers job pressure on children
अपने कॅरिअर का चुनाव करते वक्त भला किस पुरुष ने सोचा होगा कि उनकी नौकरी का असर न सिर्फ परिवार के भविष्य पर ही नहीं बल्कि उसके बच्चे की सेहत पर भी पड़ेगा। हाल में एक शोध में इस बात को माना गया है कि जो पुरुष कलाकार, फोटोग्राफर और गणितज्ञ के रूप में अपना कॅरिअर चुनते हैं, उनके बच्चों में जन्मजात दोष की आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन


नॉर्थ कैरोलीना युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अमेरिका के नेशनल बर्थ प्रिवेंशन स्टडी से मिले डाटा के आधार पर इस तथ्य की पुष्टि की है। शोधकर्ताओं ने करीब 1000 पुरुषों के कॅरिअर का ब्यौरा इकट्ठा किया। इसके आधार पर उन्होंने 1997 से 2004 के बीच हुए उन पुरुषों के बच्चों का अध्ययन किया गया। इन परिणामों की तुलना उन 4000 पुरुषों से की गई जिनके बच्चे बिल्कुल सामान्य थे।
विज्ञापन


यह शोध पूरी तरह गणित के मॉडल पर आधारित था जिसमें शोधकर्ताओं ने पुरुषों की नौकरियों को केमिकल से संपर्क के आधार पर 63 समूहों में बांटा। इसमें दो तिहाई से अधिक नौकरियों का संबंध इन पुरुषों के बच्चों की सेहत से पाया गया जबकि एक तिहाई पुरुषों के बच्चे बिल्कुल सामान्य रहे।

शोधकर्ता डॉ. ओलशन बताते हैं, 'आमतौर पर फोटोग्राफर और फोटो प्रोसेसिंग कर्मचारियों को आंखों से संबंधित तीन तरह की समस्याएं होती हैं। वहीं कलाकारों में आँखों के अलावा कान, दांत और गैस्ट्रोइंस्टेंटाइन जैसी समस्याएं होती हैं जिनका प्रभाव उनके बच्चों पर भी पड़ता है।' यह शोध 'ऑनलाइन एंड इन्वॉयर्मेंटल मेडिसिन' नामक ऑनलाइन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed