{"_id":"ee665e51625e9ee45094f727803d1a4c","slug":"excessive-whatsapp-use-leads-to-whatsaapitis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी हैं वॉट्सऐप के दीवाने, हो सकता है ये रोग","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
आप भी हैं वॉट्सऐप के दीवाने, हो सकता है ये रोग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Mar 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
क्या आप अपने दोस्तों के साथ दिन-रात वॉट्सऐप पर चैट करते हैं? अगर ऐसा है तो वॉट्सऐप का आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल आपको एक नए किस्म का रोग दे सकता है।
विज्ञापन
'द लान्सेट' जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो वॉस्ट्सऐप का बहुत अधिक इस्तेमाल कलाई में बेहद दर्द देने वाले 'वॉट्सऐपाइटिस' नामक नए किस्म के रोग का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - बायोडाटा की 5 सावधानियां करेंगी नौकरी पक्की
विज्ञापन
ब्रिटेन के ग्रनाडा यूनिवर्सिटी अस्पताल में हाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें वॉट्सऐप पर बहुत अधिक चैटिंग के कारण एक गर्भवती महिला की कलाई में तेज दर्द की समस्या हुई है, जिसे विशेषज्ञों ने 'वॉट्सऐपाइटिस' रोग का नाम दिया है।
ग्रनाडा के जनरल यूनिवर्सिटी अस्पताल की डॉक्टर आइन्स एम फर्नांडीज-गुवेरेरो के अनुसार, ''हमारे पास 27 वर्षीय गर्भवती महिला का मामला सामने आया है जिसे अब तक किसी प्रकार के ट्रॉमा या जोड़ों से जुड़ी समस्या नहीं थी। उसने छह घंटों तक वॉट्सऐप पर मैसेजिंग की जिसमें उसके अंगूठे और उंगलियां लगातार चलते रहे और कलाई में तेज दर्द की दिक्कत हुई।''
डॉक्टरों का मानना है कि स्मार्टफोन के बहुत अधिक इस्तेमाल के कारण अब हमें नई-नई शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
इससे पहले कई शोधों में इसके अत्याधिक इस्तेमाल के कारण रिंगज़ाइटी, टेक्स्ट क्लॉ जैसे कई रोगों का पता चला है।