{"_id":"bd3a9c796376410171fbcf54e8671d27","slug":"eating-garlic-twice-in-a-week-can-prevent-lung-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहसुन खाने का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
लहसुन खाने का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 07:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाने से लेकर डायबिटीज तक, डाइट में लहसुन लेने के फायदे ही फायदे हैं। हाल में एक शोध के दौरान लहसुन के एक नए फायदे का पता चला है जिसके अनुसार हफ्ते में दो बार लहसुन के सेवन से फेफड़े के कैंसर का रिस्क आधा हो जाता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि हफ्ते में दो बार लहसुन के सेवन से फेफड़ों के कैंसर का रिस्क 44 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इतना ही नहीं, उनका यह भी दावा है कि धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए भी लहसुन का सेवन फेफड़ों के कैंसर का रिस्क 30 प्रतिशत तक कम कर सकता है।
विज्ञापन
लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक रसायन फेफड़ों के कैंसर से बचाव में मददगार है। हालांकि शोधकर्ताओं ने फेफड़ों के कैंसर से बचाव के लिए फिलहाल लहसुन के कच्चे जवों के सेवन को ही फायदेमंद माना है।
विज्ञापन
इससे पहले लहसुन पर हुए विभिन्न शोधों में इसे पेट के कैंसर के लिए फायदेमंद बताया जा चुका है। साउथ आस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी ने अपने शोध में लहसुन के सेवन से पेट के कैंसर से बचाव माना है।
इस शोध का विस्तृत विवरण कैंसर प्रिवेंशन रिसर्चर जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं का मानना है कि लहसुन के इस गुण को देखते हुए कैंसर से बचाव के उपचार में भी इसके इस्तेमाल पर अध्ययन जरूरी है।